{"_id":"6a8b245794d4e4200c034bb6","slug":"video-bharat-vikas-parishad-hastinapur-province-celebrated-teejotsav-indradhanush-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत ने मनाया तीजोत्सव \"इंद्रधनुष\"","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत ने मनाया तीजोत्सव "इंद्रधनुष"
मेरठ। भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत का प्रांतीय तीज महोत्सव ''इंद्रधनुष'' रविवार को आशीर्वाद बैंक्विट हॉल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली और बड़ौत जिलों से लगभग 400 सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव ने की। मंच संचालन संदीप कुमार जैन और मुकेश चंद्र गुप्ता ने किया। नीता दुबलिश, शैली गोयल, लता शर्मा, आशा जैन और अनुराधा संगल ने दीप प्रज्वलित किया। समृद्धि शाखा मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष विवेक वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रवीण गुप्ता ने सेवा कार्यों के लिए एक लाख रुपये का सहयोग देने वाले विकास रत्न और 11 हजार रुपये का सहयोग देने वाले विकास मित्र सदस्यों को सम्मानित किया। हस्तिनापुर प्रांत की 19 शाखाओं की करीब 200 महिला सदस्यों ने तीजोत्सव कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत किए। इनका निर्देशन जूही अग्रवाल और उनकी टीम ने किया। 38 पुरुष और महिला सदस्यों ने युगल जोड़ी कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। समयबद्धता के लिए 100 महिला सदस्यों और अन्य अतिथियों को भी उपहार दिए गए। अनुराग दुबलिश और राजीव गोयल ने कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सदस्यों में समरसता बढ़ाते हैं और सेवा कार्यों के लिए नई ऊर्जा देते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और भोजन के साथ हुआ। कार्यक्रम में आशा जैन, जूही अग्रवाल, संदीप जैन, नवीन सिंघल, पूर्णिमा कंबोज एवं पारुल गुप्ता आदि अनेक सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।