{"_id":"6a89851efbad4e6fdc03bae0","slug":"video-english-headline-womans-body-found-in-sugarcane-field-five-booked-for-murder-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत में मिला युवती का शव, सोशल मीडिया फोटो से हुई पहचान; पांच पर हत्या की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के खेत में मिला युवती का शव, सोशल मीडिया फोटो से हुई पहचान; पांच पर हत्या की प्राथमिकी
मेरठ के सरधना क्षेत्र के कुशावली गांव के जंगल में गन्ने के खेत से मिले युवती के शव की पहचान भावनपुर के सियाल गांव निवासी शीबा के रूप में हुई है। परिवार ने सामाजिक माध्यम पर फोटो देखकर शव की पहचान की। इसके बाद मृतका के भाई ने पांच लोगों पर हत्या, साक्ष्य मिटाने और साजिश का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
भाई के अनुसार, 19 अगस्त को शीबा ने फोन कर सादिक, उसकी पहली पत्नी आसिया, मां वसीला और भाई आबिद पर जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने और हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया था। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सादिक समेत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।