फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sheeba Murder Case: Sadiq married a second time after having five daughters, then divorced and killed his wife

शीबा हत्याकांड: पांच बेटियां होने पर सादिक ने की दूसरी शादी, बेटा होने पर तलाक देकर मार दी पत्नी; पूरी कहानी

Sun, 23 Aug 2026 01:22 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 23 Aug 2026 01:22 PM IST
सार
Register For Event

Meerut News: दौलतपुर गांव के पास गन्ने के खेत में शीबा का चेहरा कुचला हुआ शव मिला था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए शीबा के पति सादिक, उसकी मां, पहली पत्नी और भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Sheeba Murder Case: Sadiq married a second time after having five daughters, then divorced and killed his wife
शीबा की फाइल फोटो, गिरफ्तार चार आरोपी। सादिक (इनसेट) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशावली-ज्वालागढ़ संपर्क मार्ग पर दौलतपुर गांव के जंगल में गन्ने के खेत में मिले खून से लथपथ शव की पहचान शीबा के रूप में होने के बाद एक सनसनीखेज कहानी सामने आई है, जिसने पुलिस को भी चौंका दिया है। भावनपुर क्षेत्र के सियाल गांव निवासी शीबा (26) की हत्या उसके दूसरे पति सादिक पर परिवार के साथ मिलकर करने का आरोप है।
विज्ञापन

 

Sheeba Murder Case: Sadiq married a second time after having five daughters, then divorced and killed his wife
थाने पहुंचे शीबा के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, शीबा अपने दोनों बच्चों बेटे मोहम्मद साद (7) और बेटी नविया (5) को अपने साथ रखना चाहती थी, जबकि सादिक बेटे को अपने पास रखना चाहता था। बच्चों को लेकर चल रहा यही विवाद शीबा की हत्या की वजह बना। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि 19 अगस्त को सादिक अपने परिवार के सदस्यों के साथ शीबा को कार में लेकर निकला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में शीबा ने अपने भाई जुनैद को कॉल कर बताया था कि उसे जबरन गाड़ी में ले जाया जा रहा है और सादिक उसे देहरादून ले जाने की बात कह रहा है। इसके बाद कार में विवाद हुआ। छीना-झपटी के दौरान शीबा का मोबाइल टूट गया। आरोप है कि इसी दौरान सादिक ने कार में ही उसका गला घोंट दिया।
 
विज्ञापन

हत्या के बाद शव को सरधना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के जंगल में गन्ने के खेत में फेंक दिया। आरोपी ने शव की पहचान छिपाने के लिए शीबा के चेहरे और सिर पर ईंट से कई वार किए। 21 अगस्त को सोशल मीडिया पर मृतका शीबा की तस्वीर देखने के बाद परिवार ने सरधना थाना पहुंचकर उसकी पहचान की।
 

2019 में हुई थी पहली शादी
मृतका के भाई जुनैद ने बताया कि शीबा की शादी 2019 में कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर लाला निवासी शाहरुख के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे बेटी नविया और बेटा मोहम्मद साद हैं। शाहरुख कुछ समय के लिए गाजियाबाद की सीमेंट फैक्टरी में काम करने गया था। इसी दौरान शीबा की मुलाकात सादिक से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। बाद में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। 
सादिक पहले से शादीशुदा था। उसकी पहली पत्नी आसिया से पांच बेटियां हैं। पुलिस के मुताबिक, शीबा और सादिक के बीच बच्चों को लेकर विवाद बढ़ता गया। शीबा अपनी बेटी नविया को भी अपने साथ रखना चाहती थी, जबकि सादिक केवल बेटे मोहम्मद साद को ही अपने पास रखने पर अड़ा था।
 

दो जून को दिया था तीन तलाक
मृतका के भाई जुनैद का आरोप है कि सादिक ने दो जून को शीबा को तीन तलाक दे दिया था। इसके बाद शीबा मायके चली आई। पिता मुस्तफा ने पचपेडा गांव में उसके रहने के लिए किराये का मकान लिया था। आरोप है कि 30 जुलाई को सादिक अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। शीबा और उसके बेटे मोहम्मद साद को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पांच वर्षीय बेटी नविया को वहीं छोड़ गया। परिवार को शीबा को लेकर चिंता बनी रही। 19 अगस्त को उसने कॉल कर भाई जुनैद को बताया कि उसे जबरन गाड़ी में ले जाया जा रहा है। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।

पांच आरोपियों पर प्राथमिकी, चार गिरफ्तार
शीबा की पहचान होने के बाद भाई जुनैद ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें सादिक, उसकी मां वसीला, पहली पत्नी आसिया और भाइयों आबिद व शादाब पर हत्या की साजिश रचने और वारदात में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
 

ये बोले सीओ
सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सादिक, वसीला, आसिया और शादाब को गिरफ्तार कर लिया है। आबिद की तलाश में दबिश दी जा रही है। हत्या से जुड़े सभी पहलुओं और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

ये भी देखें...
UP: काजी परिवार की कलह आई बाहर, सांसद इमरान मसूद के भतीजे ने साधा शायान पर निशाना, ये आया जवाब; देखें वीडियो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed