{"_id":"6a89719970761fb9d30d5f23","slug":"video-muzaffarnagar-heavy-morning-rain-causes-waterlogging-commuters-face-trouble-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: सुबह की तेज बारिश से शहर में जलभराव, राहगीरों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: सुबह की तेज बारिश से शहर में जलभराव, राहगीरों को हुई परेशानी
मुजफ्फरनगर में शनिवार सुबह करीब पांच बजे हुई तेज बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। शिव चौक, आर्यपुरी, मालवीय चौक समेत कई कॉलोनियों और प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्कूल जाने वाले बच्चों को भी हुई परेशानी
सुबह स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों, अभिभावकों और अन्य राहगीरों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ा। कई स्थानों पर सड़क पर काफी पानी जमा होने के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी हुई।
यातायात की रफ्तार रही धीमी
तेज बारिश के कारण शहर में यातायात भी प्रभावित रहा। प्रमुख मार्गों पर पानी जमा होने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।