{"_id":"6ab0fabab40433b09e050cf4","slug":"massive-python-found-coiled-around-a-tree-in-the-collectorate-complex-in-pilibhit-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: कलक्ट्रेट परिसर में पेड़ पर लिपटा विशालकाय अजगर, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: कलक्ट्रेट परिसर में पेड़ पर लिपटा विशालकाय अजगर, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
पीलीभीत के जिला मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को पुलिस लाइन जाने वाले मार्ग पर उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब एक पेड़ पर विशालकाय अजगर लिपटा दिखाई दिया। वन विभाग की टीम ने क्रेन के जरिए अजगर का रेस्क्यू किया। चर्चा है कि अजगर ने एक बंदर को अपना निवाला बना लिया था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
अजगर के पेड़ पर ही मौजूद रहने से आसपास के लोगों में कौतूहल बना रहा। सूचना मिलने पर सामाजिक वानिकी की टीम भी मौके पर पहुंची। वहीं, नगर पालिका के संसाधनों की मदद से अजगर को पेड़ से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। मौके पर मौजूद लोग लगातार अजगर की गतिविधियों को देख रहे थे। रेस्क्यू के बाद टीम ने अजगर को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।