{"_id":"6ac39b4fc61c6c9a3b038533","slug":"video-police-on-alert-regarding-sugarcane-farmers-protest-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: गन्ना किसानों के प्रदर्शन को लेकर अलर्ट रही पुलिस, शहर के प्रवेश मार्गों पर सघन चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: गन्ना किसानों के प्रदर्शन को लेकर अलर्ट रही पुलिस, शहर के प्रवेश मार्गों पर सघन चेकिंग
Mukesh Kumar
Updated Mon, 05 Oct 2026 06:12 PM IST
Link Copied
पीलीभीत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार के आह्वान पर प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए सोमवार को पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। कलक्ट्रेट जाने की मांग पर अड़े सैकड़ों किसानों के निरंजन कुंज कॉलोनी में जुटने की सूचना पर शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर पुलिस बल तैनात कर सघन चेकिंग शुरू कर दी गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए रहे।
प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि पुराने गन्ना बकाये के भुगतान का आश्वासन कई बार दिया गया, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ है। इसी को लेकर किसान आक्रोशित हैं और जिलाधिकारी से मिलकर अपनी समस्या रखने की मांग कर रहे हैं। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट प्यारे लाल और एएसपी हिमांशु गौरव समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। चीनी मिल के अधिकारी भी किसानों से बातचीत करने पहुंचे और भुगतान को लेकर समझाने का प्रयास किया। हालांकि किसान अपनी मांग पर अड़े रहे। किसानों ने कहा कि पुराने बकाये के भुगतान का आश्वासन पहले भी दिया गया था, लेकिन उसका पालन नहीं हुआ।
प्रशासन की ओर से निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। इसके बावजूद किसान जिलाधिकारी से मिलने की मांग कर रहे हैं। इसे देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रमुख चौराहों और प्रवेश मार्गों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ आने-जाने वाले वाहनों पर भी नजर रखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।