{"_id":"6a89857898f779fa9a0f65c9","slug":"video-rayabral-tha-gava-ma-cara-ka-thhava-javara-oura-nakatha-cara-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: दो गांवों में चोरों का धावा, जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: दो गांवों में चोरों का धावा, जेवर और नकदी चोरी
रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों में चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाया। चोर दोनों घरों से लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शोभवापुर गांव निवासी सुखराम के मुताबिक शुक्रवार रात वह परिवार के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर छत के रास्ते आंगन में कूदे। इसके बाद कमरे की जाली काटकर अंदर घुस गए।
चोरों ने बक्सों में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार कर दी। सुबह परिजनों के जागने पर चोरी की जानकारी हुई। सुखराम ने बताया कि चोर करीब 16 लाख रुपये कीमत के जेवरात और 40 हजार रुपये नकद ले गए हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। वहीं बचन का पुरवा मजरे अंबारा पश्चिम गांव में चोरों ने शिवसागर के घर को निशाना बनाया। चोर घर के पीछे की दीवार में नकब लगाकर अंदर घुसे। इसके बाद करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवरात और नकदी चोरी कर फरार हो गए। दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।