{"_id":"6a8835afe3e9ce74490b3a0c","slug":"video-video-rayabral-ma-eta-karapashana-kararavaii-ka-varathha-ma-lkhapal-na-bthha-kal-patata-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में एंटी करप्शन कार्रवाई के विरोध में लेखपालों ने बांधी काली पट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में एंटी करप्शन कार्रवाई के विरोध में लेखपालों ने बांधी काली पट्टी
अयोध्या में लेखपाल को एंटी करप्शन टीम की ओर से रिश्वत लेते पकड़े जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने शुक्रवार को विरोध जताया। लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर कार्रवाई का विरोध किया। तहसील अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह के नेतृत्व में लेखपालों ने एंटी करप्शन टीम की तरफ से की गई कार्रवाई की निंदा की। कहा कि अयोध्या के लेखपाल उत्कर्ष दीप को षड्यंत्रपूर्वक रिश्वत लेते फंसाया गया है।
उनका आरोप है कि एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। लेखपालों ने संबंधित अधिकारी के निलंबन की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो प्रदेश संगठन के आह्वान पर आंदोलन तेज किया जाएगा। लेखपालों ने धरना प्रदर्शन करने की भी बात कही। इस मौके पर उमाकांत तिवारी, मनीष कुमार, प्रियम पांडेय, आशीष कुमार, मनमोहन पांडेय, आलोक सिंह, ऋषिकांत, आशीष सैनी सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।