{"_id":"6a85d61c5f1b1278ce0c249c","slug":"video-from-towns-to-villages-in-pithoragarh-the-festival-of-satun-aathun-is-celebrated-with-great-enthusiasm-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पिथौरागढ़ जिले में नगर से लेकर गांवों तक सातूं-आठूं पर्व की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पिथौरागढ़ जिले में नगर से लेकर गांवों तक सातूं-आठूं पर्व की धूम
पिथौरागढ़ जिले की लोक संस्कृति और परंपराओं के वाहक सातूं-आठूं पर्व की धूम शुरू हुई है। नगर से लेकर कस्बों तक सातूं पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। महिलाओं ने मांगलिक गीतों के साथ गौरा माता की प्रतिमा स्थापित कर पूजन के लिए बिरुड़ धोए। श्री रामलीला प्रबंधकारिणी समिति की ओर से रामलीला मैदान सदर में आठूं महोत्सव का आगाज हुआ। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेषभूषा में मां गौरा की स्तुति में कां रे उपजी लाली गमरा, का भयो उज्यालो गीत का गायन किया।
सातूं पर्व पर नगर की महिलाओं ने पितरौटा में मां गौरा का विग्रह यानि प्रतिमा तैयार की। इसके बाद महिलाओं ने पारंपरिक परिधानाें में सजधज कर मां गौरा की झांकी निकाली। झांकी ढोल-दमाऊं, छोलिया नृत्य के साथ टकाना रोड, केमू बस स्टेशन, पुरानी बाजार, सिमलगैर होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। यहां पंडित नीरज जोशी ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कर मां गौरा की प्रतिमा स्थापित की। बड़ी संख्या में लोगों ने रामलीला मैदान पहुंचकर मां गौरा का आशीर्वाद लिया। मां गौरा की प्रतिमा के साथ स्कूली बच्चों ने भी मनमोहक झांकियां निकाली। इसके बाद महिलाओं ने कां रे उपजी लाली गमरा कां भयो उज्यालो, खोल दे माता खोल भवानी, गौरा मैया जै हो तुम्हारी लोकगीतों के साथ खेल लगाए। मैदान में झोड़ा-चांचरी की भी धूम रही। संचालन दीवान सिंह वल्दिया, जनार्दन उप्रेती ने किया। वहां रामलीला कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक मयूख महर, महापौर कल्पना देवलाल, रेखा जोशी आदि मौजूद रहीं। वहीं कनालीछीना, सतगढ़, पलेटा, दौला सहित अन्य क्षेत्रों में सातूं पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। बृहस्पतिवार को आठूं पर्व पर महेश्वर यानि भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।