{"_id":"6a87478635c871a25b0b3766","slug":"video-pithoragarh-jhora-chanchari-performances-highlight-the-aathun-festival-idol-of-maheshwar-installed-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़: आठूं महोत्सव में झोड़ा-चांचरी की धूम, स्थापित हुई महेश्वर की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़: आठूं महोत्सव में झोड़ा-चांचरी की धूम, स्थापित हुई महेश्वर की प्रतिमा
अरविंद कुमार
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:59 PM IST
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में आठूं पर्व धूमधाम और आस्था के साथ मनाया गया। कई जगह मां गौरा और भगवान महेश्वर को पारंपरिक गीतों के साथ विदाई दी गई। वहीं नगर के रामलीला मैदान में आठूं मां गौरा के साथ भगवान महेश्वर की प्रतिमा की स्थापना हुई। इस दौरान महिलाओं और पुरुषों ने सामूहिक रूप से झोड़ा-चांचरी का गायन कर लोक संस्कृति के रंग बिखेरे। वहीं विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी।
रामलीला मैदान में आयोजित आठूं महोत्सव के दूसरे दिन खड़कोट से भगवान महेश्वर की प्रतिमा के साथ झांकी निकाली गई। नगर के विभिन्न मार्गों से मां गौरा और भगवान महेश्वर के जयकारों और ढोल-नगाड़ों के निकली झांकी रामलीला मैदान में पहुंची। वहां प्रतिमा को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित किया गया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी भी झांकी में शामिल हुए। इसके बाद मैदान में झोड़ा-चांचरी और पारंपरिक खेलों की धूम रही। महिलाओं और पुरुषों ने ओ बांज, झुपराली बांज, सोला सोल्यानी सहित विभिन्न पारंपरिक गीतों का गायन किया। झोड़ा-चांचरी की प्रस्तुति से लोक संस्कृति के रंग बिखेरे। देर शाम तक झोड़ा-चांचरी, खेलों का गायन होता रहा इसका आनंद लेने के लिए दर्शकों की खासी भीड़ रही। इस मौके पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा, दीपक गुप्ता, रेखा जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे। संचालन दीवान सिंह वल्दिया और जनार्दन उप्रेती ने किया। वहीं डीडीहाट, अस्कोट, सतगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों में भी आठूं महोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। कई जगह आठूं पर्व पर मां गौरा और भगवान महेश्वर को विदाई दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।