{"_id":"6ae833b539c68b5dc50927d4","slug":"video-sitarganj-sugar-mill-workers-and-bhakiyu-workers-staged-a-symbolic-protest-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: सितारगंज चीनी मिल श्रमिकों और भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया सांकेतिक धरना, महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: सितारगंज चीनी मिल श्रमिकों और भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया सांकेतिक धरना, महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
सितारगंज चीनी मिल को चार गन्ना केंद्र देने और वेतन कटौती से नाराज चीनी मिल श्रमिकों को और भाकियू कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने मिल महाप्रबंधक ऋचा सिंह को ज्ञापन सौंपा। जल्द मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। सोमवार को चीनी मिल श्रमिक और भाकियू कार्यकर्ता एकत्र होकर मिल के प्रशासनिक कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार पर चीनी मिल और श्रमिकों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने मिल महाप्रबंधक ऋचा सिंह को ज्ञापन सौंपा। वहां भाकियू उपाध्यक्ष करम सिंह पड्डा, अजीत प्रताप सिंह रंधावा, विजेंद्र डोगरा, जसवीर सिंह भुल्लर, चीनी श्रमिक संघ अध्यक्ष श्याम कार्तिक, चीनी उद्योग ट्रेड यूनियन अध्यक्ष सुनील कुमार, वासवानंद जोशी, गुरमीत सिंह, जफर, धीरज, विजय आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।