फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   256 US Lawmakers Back Resolution to Honour Indian-Americans, Support July as Heritage Month

भारत का परचम: प्रतिभा के सम्मान की पहल में 256 अमेरिकी सांसद एकजुट; जुलाई को विरासत माह बनाने का मकसद क्या?

Mon, 26 Oct 2026 11:29 PM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 26 Oct 2026 11:29 PM IST
सार
Register For Event

अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान को सम्मानित करने के लिए 256 सांसदों ने एक प्रस्ताव का समर्थन किया है। इसमें जुलाई को विरासत माह घोषित करने की मांग है।

विज्ञापन
256 US Lawmakers Back Resolution to Honour Indian-Americans, Support July as Heritage Month
अमेरिका में भारतीयों का सम्मान - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान को सम्मानित करने के लिए प्रतिनिधि सभा में एक द्विदलीय प्रस्ताव पेश किया गया है। अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने सोमवार को यह प्रस्ताव पेश किया, जिसे 256 सांसदों का समर्थन मिला है। प्रस्ताव में जुलाई को भारतीय-अमेरिकी विरासत माह घोषित करने का भी समर्थन किया गया है।

विज्ञापन


कृष्णमूर्ति ने कहा कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने कई पीढ़ियों से अमेरिका को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि इस समुदाय के लोगों ने जीवन बचाने वाली खोजों से लेकर रोजगार पैदा करने वाले कारोबार और सेना व सार्वजनिक पदों पर सेवा देने तक देश में अहम योगदान दिया है।
विज्ञापन


विज्ञान से लेकर सेना तक योगदान का जिक्र
कृष्णमूर्ति के बयान के अनुसार, अमेरिका में 52 लाख से अधिक भारतीय-अमेरिकी रहते हैं। प्रस्ताव में विज्ञान और चिकित्सा, प्रौद्योगिकी और कारोबार, सार्वजनिक सेवा और सेना, शिक्षा, परोपकार, कला-संस्कृति तथा खेल के क्षेत्र में उनके योगदान को रेखांकित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्णमूर्ति ने कहा कि उन्हें अपने 256 सहयोगियों के साथ जुलाई को भारतीय-अमेरिकी विरासत माह घोषित करने की पहल का नेतृत्व करने पर गर्व है। इसका उद्देश्य समुदाय की विरासत का सम्मान करना और अमेरिका को समृद्ध बनाने में उसकी भूमिका का जश्न मनाना है।

2 जुलाई 1946 से जुड़ा है प्रस्ताव का महत्व
प्रस्ताव में जुलाई को विरासत माह के रूप में मनाने के पीछे ऐतिहासिक वजह भी बताई गई है। यह महीना दो जुलाई 1946 को तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी एस. ट्रूमैन द्वारा लूस-सेलर अधिनियम पर हस्ताक्षर किए जाने की याद दिलाता है। इस कानून के बाद भारतीय मूल के लोगों के लिए अमेरिकी नागरिकता हासिल करने का रास्ता खुला था।


प्रस्ताव में भारतीय-अमेरिकी समुदाय की धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता का भी सम्मान किया गया है। साथ ही, उन पीढ़ियों के योगदान को रेखांकित किया गया है, जिन्होंने अमेरिका के सांस्कृतिक, आर्थिक और नागरिक जीवन को समृद्ध बनाने में भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed