फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan pm shehbaz sharif to visit russia putin talks

मॉस्को जाएंगे पाकिस्तानी पीएम: शहबाज शरीफ की पुतिन से कब होगी मुलाकात? इन पांच मुद्दों पर हो सकती है बात

Mon, 26 Oct 2026 03:14 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, इस्लामाबाद,पाकिस्तान
पीटीआई, इस्लामाबाद,पाकिस्तान Published by: अमन मौर्या Updated Mon, 26 Oct 2026 03:14 PM IST
सार
Register For Event

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ आने वाले हफ्तों में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के लिए रूस का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान व्यापार, ऊर्जा, निवेश और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
pakistan pm shehbaz sharif to visit russia putin talks
पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ आने वाले हफ्तों में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत करने के लिए रूस का दौरा कर सकते हैं। इस प्रस्तावित दौरे को लेकर इस्लामाबाद की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, एक मीडिया रिपोर्ट ने राजनयिक सूत्रों के हवाले से बताया है कि प्रधानमंत्री के रूस दौरे की तैयारियां चल रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मॉस्को के इस प्रस्तावित दौरे में मुख्य रूप से द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग, खासकर व्यापार, निवेश और ऊर्जा, पर चर्चा होने की उम्मीद है। इसके अलावा, क्षेत्रीय सुरक्षा और अफगानिस्तान के मुद्दे भी शरीफ और पुतिन के बीच बातचीत का अहम हिस्सा हो सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: क्या खत्म होगा पश्चिम एशिया संकट?: ईरानी नेताओं से मिले सऊदी, पाकिस्तान और तुर्किये के अधिकारी; हुई अहम चर्चा
विज्ञापन


रिपोर्ट में क्या जानकारी सामने आई?
प्रधानमंत्री शरीफ का मॉस्को का आधिकारिक दौरा पहले मार्च में तय था, लेकिन क्षेत्रीय सुरक्षा हालात को देखते हुए इस्लामाबाद ने इसे टाल दिया था। अब आपसी बातचीत के जरिए नई तारीखें तय की जाएंगी। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब पाकिस्तान दो मोर्चों पर संकट से जूझ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लड़ाई काफी तेज हो गई है। वहीं, ईरान के खिलाफ अमेरिका और इस्राइल के सैन्य अभियान ने पूरे क्षेत्र में एक बड़ा संकट पैदा कर दिया है। इस वजह से इस्लामाबाद को सुरक्षा संबंधी चिंताओं और ईरान से पाकिस्तानी नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने पर ध्यान देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूसी मंत्री कर चुके हैं पाकिस्तान का दौरा
बता दें कि 12 अक्तूबर को रूस के आंतरिक मामलों के मंत्री व्लादिमीर कोलोकोलत्सेव ने इस्लामाबाद का दौरा किया था और पाकिस्तान के नागरिक तथा सैन्य नेतृत्व के साथ बैठकें की थीं। कोलोकोलत्सेव के साथ अपनी मुलाकात के दौरान, प्रधानमंत्री शरीफ ने दोनों देशों के संबंधों में आ रही सकारात्मक गति पर संतोष जताया। उन्होंने व्यापार, निवेश, ऊर्जा और आर्थिक विकास के क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और बढ़ाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में एलपीजी संकट: छह हजार दुकानों पर ताले, खाली सिलेंडर लेकर भटक रहे लोग; रिटेलर्स ने क्या आरोप लगाए?

'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों ने ऊर्जा, कनेक्टिविटी, कृषि और व्यापार के क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाएं तलाशी हैं। हालांकि, अभी भी काफी संभावनाएं ऐसी हैं जिनका इस्तेमाल नहीं हो पाया है। रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों का मानना है कि बैंकिंग, भुगतान प्रणालियां और भौतिक कनेक्टिविटी (आवागमन के साधन) अभी भी व्यापारिक संबंधों को विस्तार देने में व्यावहारिक चुनौतियां बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed