{"_id":"6ab06c179e2a07b6c307a3fb","slug":"30-second-micro-practices-for-stress-relief-and-mental-relaxation-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव भगाने के लिए घंटों मेडिटेशन नहीं: 30 सेकंड के ये छोटे अभ्यास देंगे दिमाग को सुकून, जानिए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तनाव भगाने के लिए घंटों मेडिटेशन नहीं: 30 सेकंड के ये छोटे अभ्यास देंगे दिमाग को सुकून, जानिए
Mon, 21 Sep 2026 04:58 AM IST
राकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, लंदन।
अमर उजाला नेटवर्क, लंदन।
Published by: राकेश कुमार
Updated Mon, 21 Sep 2026 04:58 AM IST
तनाव और मानसिक थकान कम करने के लिए लंबे समय तक मेडिटेशन या व्यायाम करना जरूरी नहीं है। 20 से 30 सेकंड के छोटे अभ्यास भी तनाव घटाने और ध्यान केंद्रित करने में मदद कर सकते हैं। इन्हें माइक्रोप्रैक्टिस कहा जाता है। हंसी, तीन गहरी सांसें और कुछ सेकंड की सकारात्मक सोच जैसे अभ्यास अपनाए जा सकते हैं। हालांकि, इनका असर व्यक्ति-दर-व्यक्ति अलग हो सकता है और ये मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज नहीं हैं।
विज्ञापन
stress relief tips
- फोटो : AI
विस्तार
तनाव और मानसिक थकान कम करने के लिए हमेशा लंबा मेडिटेशन या घंटों की एक्सरसाइज जरूरी नहीं है। कुछ छोटे-छोटे अभ्यास 20 से 30 सेकंड में भी किए जा सकते हैं। इन्हें माइक्रोप्रैक्टिस कहा जा रहा है। विशेषज्ञों और हालिया शोधों के मुताबिक ऐसे छोटे ब्रेक तनाव कम करने, ध्यान केंद्रित करने और मन को शांत करने में मदद कर सकते हैं। बीबीसी की रिपोर्ट में ऐसे कई अभ्यासों और उनके वैज्ञानिक आधार को बताया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि हर व्यक्ति के लिए इन अभ्यासों का असर अलग हो सकता है। इन्हें तनाव कम करने के छोटे उपाय के रूप में देखा जाना चाहिए, मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज नहीं।
30 सेकंड की हंसी
हंसी योग में किसी चुटकुले की जरूरत नहीं होती। शुरु में यह कृत्रिम लग सकती है, लेकिन कुछ देर बाद वास्तविक हंसी में बदल सकती है। नीदरलैंड्स की शोधकर्ता नताली वान डर वाल के मेटा-एनालिसिस में हंसी को अवसाद के लक्षणों में कमी से जोड़ा गया।
तीन गहरी सांसों से करें शुरुआत
धीमी और गहरी सांसें पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम को सक्रिय करने में मदद करती हैं। इटली की यूनिवर्सिटी ऑफ नेपल्स फेडेरिको-2 के शोधकर्ता अमित कुमार के अनुसार, सिर्फ तीन धीमी गहरी सांसें भी तनाव के बीच शरीर और दिमाग को शांत करने में मदद कर सकती हैं।
विज्ञापन
कैसे करें: आराम से बैठकर तीन धीमी सांस लें। हर सांस करीब 10 सेकंड की रखें और सांस छोड़ने का समय थोड़ा लंबा रखें। ध्यान सिर्फ सांस के आने-जाने पर रखें।
20 सेकंड खुद के लिए
कुछ क्षण अपने प्रति सकारात्मक विचार रखें। लंबे समय तक कंप्यूटर या मोबाइल के सामने बैठे रहने से गर्दन, कंधों और पीठ पर तनाव बढ़ सकता है। दोनों हाथ पीठ के पीछे जोड़ें। सांस लेते हुए हाथ नीचे की ओर खींचें और छाती को हल्का ऊपर उठाएं। दो-तीन धीमी सांसों तक इसी मुद्रा में रहें।