फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ai researcher resigns warns anthropic openai superintelligence race risks

एआई की अंधी दौड़: एंथ्रोपिक-ओपनएआई के रिसर्चर ने दिया इस्तीफा, जनता को किया आगाह; क्या-क्या कहा?

Thu, 10 Sep 2026 07:32 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 10 Sep 2026 07:32 AM IST
सार
Register For Event

एंथ्रोपिक और ओपनएआई में काम कर चुके रिसर्चर जैकब कॉक्सन ने इस्तीफा देकर एआई की तेज दौड़ पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि कंपनियां सुपरइंटेलिजेंस की होड़ में सुरक्षा से समझौता कर रही हैं और एआई इंसानों के नियंत्रण से बाहर हो सकता है। कॉक्सन ने क्या कहा? पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
ai researcher resigns warns anthropic openai superintelligence race risks
जैकब कॉक्सन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स

विस्तार

एंथ्रोपिक और ओपनएआई में तीन साल तक मुख्य एआई मॉडल बनाने वाले 27 वर्षीय रिसर्चर जैकब कॉक्सन ने इस्तीफा दे दिया है। 8 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई एक पोस्ट में उन्होंने चेतावनी दी कि दोनों कंपनियां सुपरइंटेलिजेंस बनाने की अंधी दौड़ में "हमारे जीवन के साथ जुआ खेल रही" हैं। कॉक्सन ने चेतावनी दी है कि एआई के विकास में शामिल कई अंदरूनी सूत्र मानते हैं कि इस दशक के अंत तक यह मानवता के लिए घातक साबित हो सकता है। उन्होंने इस स्थिति की तुलना मैनहट्टन प्रोजेक्ट से करते हुए कहा कि सैन फ्रांसिस्को के कुछ इंजीनियर्स के हाथों में दुनिया की सबसे खतरनाक तकनीक का भविष्य तय हो रहा है।
विज्ञापन


इस इस्तीफे ने पूरी दुनिया में एआई सुरक्षा और टेक कंपनियों की पारदर्शिता पर एक नई बहस छेड़ दी है। कॉक्सन के मुताबिक, भले ही एंथ्रोपिक की सेफ्टी टीमें ईमानदारी से काम करना चाहती हैं, लेकिन बाजार की कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण सुरक्षा से जुड़े समझौतों से बचना नामुमकिन हो गया है। दोनों कंपनियों को लगता है कि अगर वे नहीं रुकीं, तो उनका प्रतिद्वंद्वी आगे निकल जाएगा। 
विज्ञापन


कॉक्सन ने चेतावनी दी कि एआई जिस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, उससे अगले साल के अंत तक ही ऐसी स्थितियां बन सकती हैं जहां एआई सिस्टम इंसानों के नियंत्रण से पूरी तरह बाहर हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉक्सन ने दोनों कंपनियों पर आरोप लगाया कि वे एआई की बेकाबू रफ्तार से जुड़े अपने असली डर को आम जनता से छुपा रही हैं। कॉक्सन का कहना है कि एआई कंपनियां खुद को बेहतर बनाने वाली सुपरइंटेलिजेंस तक जल्दी पहुंचना चाहती हैं। उन्होंने चिंता जताई कि अगर कोई कंपनी पीछे रह गई, तो दूसरी कंपनी पहले ऐसी तकनीक विकसित कर सकती है। इसी डर के कारण कंपनियां जोखिम के बावजूiद आगे बढ़ रही हैं। 

350 से अधिक टेक दिग्गज बता चुके हैं महामारी और परमाणु युद्ध जैसा खतरा
ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन, गूगल डीपमाइंड के सीईओ डेमिस हसाबिस और एंथ्रोपिक लीईओ डारियो अमोदेई सहित दुनिया के 350 से अधिक शीर्ष टेक लीडर्स ने कहा है एआई के जोखिम को कम करना एक वैश्विक प्राथमिकता होनी चाहिए, ठीक वैसे ही जैसे महामारी और परमाणु युद्ध जैसी अन्य सामाजिक स्तर की आपदाओं से निपटने को प्राथमिकता दी जाती है। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स का कहना है कि एआई तकनीक का इस्तेमाल अपराधी या आतंकवादी खतरनाक वायरस या कंप्यूटर वायरस बनाने के लिए कर सकते हैं, जिससे पूरी दुनिया में भारी उथल-पुथल मच सकती है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका में सोशल मीडिया पर खूब बिक रहा जादू-टोना, कोई श्राप खरीद रहा तो कोई प्यार के टोटके...; क्यों बढ़ा क्रेज?


अलाइनमेंट लीड इवान ने भी किया समर्थन: कॉक्सन ने कहा कि तकनीक की दौड़ को रोकने के लिए एआई मॉडल की क्षमताएं बढ़ाने पर अस्थायी रोक जैसे कड़े कदमों पर विचार किया जाना चाहिए। आलोचकों ने ध्यान दिलाया कि एंथ्रोपिक ने इस साल की शुरुआत में अपने सुरक्षा चार्टर से चुपचाप उस वादे को हटा दिया था, जिसमें कहा गया था कि अगर जोखिम अनियंत्रित हो गए तो वे मॉडल के विकास को रोक देंगे। एंथ्रोपिक के अलाइनमेंट लीड इवान हूबिंगर ने भी कॉक्सन का समर्थन किया।

कंपनियों की फाउंडेशन मॉडल बनाने वाली टीम में किया काम
कॉक्सन ने एंथ्रोपिक और ओपनएआई में फाउंडेशन मॉडल बनाने वाली रिसर्च टीम में काम किया था। वह इन मॉडलों के बुनियादी ढांचे लको तैयार करने वाले महत्वपूर्ण रिसर्च में शामिल रहे।  कॉक्स ने दावा किया कि एंथ्रोपिक और अन्य एआई कंपनियां ऐसे सिस्टम बनाने की दौड़ में शामिल हैं, जिन्हें भविष्य में नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता है। कॉक्सन ने इस्तीफे की वजह बताते हुए कहा कि एआई सिस्टम तेजी से ज्यादा शक्तिशाली हो रहे हैं। आने वाले समय में ये साइबर हमलों को भी अंजाम दे सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed