{"_id":"6adc8a57eca60eca380000f9","slug":"declassified-us-files-reveal-mysterious-black-triangular-objects-over-military-bases-at-1800-mph-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के आसमान में उड़न तश्तरी?: सैन्य ठिकाने के ऊपर रहस्यमयी त्रिकोणीय वस्तु, बेहिसाब रफ्तार; क्या है सच?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका के आसमान में उड़न तश्तरी?: सैन्य ठिकाने के ऊपर रहस्यमयी त्रिकोणीय वस्तु, बेहिसाब रफ्तार; क्या है सच?
Sat, 24 Oct 2026 04:16 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 24 Oct 2026 04:16 PM IST
अमेरिका के गोपनीय दस्तावेजों में सैन्य ठिकानों के ऊपर रहस्यमयी काली त्रिकोणीय वस्तुएं दिखने का खुलासा हुआ है। चश्मदीदों ने एक वस्तु की रफ्तार 1,800 मील प्रति घंटे बताई। न आवाज, न धुआं, तो आखिर ये वस्तुएं कहां से आई थीं? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
अमेरिकी सैन्य ठिकानों के ऊपर रहस्यमयी काली वस्तुएं
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/व्हाइट हाउस/एक्स/वीडियो ग्रैब
विस्तार
अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में कुछ गोपनीय दस्तावेज सार्वजनिक किए हैं। इनमें रहस्यमयी काली त्रिकोणीय वस्तुएं दिखाई देने की कई घटनाओं का ब्योरा है। ये वस्तुएं अमेरिका के संवेदनशील सैन्य ठिकानों के ऊपर देखी गई थीं।
विज्ञापन
चश्मदीदों ने क्या देखा?
चश्मदीदों के अनुसार, इनमें से एक वस्तु करीब 1,800 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ रही थी। इन वस्तुओं से कोई आवाज नहीं आ रही थी। उनसे धुआं या कोई अन्य गैस भी निकलती नहीं दिखी। इनकी चौड़ाई करीब 9 से 15 फीट होने का अनुमान लगाया गया।
तापीय जांच में इन वस्तुओं से लगातार एक जैसी गर्मी निकलने के संकेत मिले। हालांकि, इन वस्तुओं की कोई तस्वीर सार्वजनिक नहीं की गई है। इन्हें कब और कहां देखा गया था, इसकी जानकारी भी गोपनीय रखी गई है।
ये भी पढ़ें: चीन पहुंचे किम जोंग उन: नए पुल से की एंट्री; रूस के बाद चीन से रिश्ते मजबूत करने में जुटे उत्तर कोरियाई नेता
क्या यह कोई अमेरिकी तकनीक है?
दस्तावेजों से कथित तौर पर पता चलता है कि अधिकारियों ने इन वस्तुओं के अमेरिकी तकनीक होने की संभावना को खारिज कर दिया था। लेकिन ये वस्तुएं कहां से आई थीं, इसका पता नहीं चल पाया है।
कहां से आईं ये वस्तुएं?
ये दस्तावेज यूएफओ से जुड़ी उन फाइलों का हिस्सा हैं, जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के तहत हाल ही में जारी किया गया है। हालांकि, इन दस्तावेजों से यह साबित नहीं होता कि ये वस्तुएं किसी दूसरे ग्रह से आई थीं।
विज्ञापन
FBI-UAP-D043, FD-302, Unidentified Aerial Object Observation Report, 2026: This FBI document records a 2026 interview with two federal agents who reported seeing a black triangle UAP at a national security site. https://t.co/fSIZWMoR4z https://t.co/20T7hOVWgR
— DOW Rapid Response (@DOWResponse) October 23, 2026विज्ञापन
विज्ञापन
चश्मदीदों ने क्या देखा?
चश्मदीदों के अनुसार, इनमें से एक वस्तु करीब 1,800 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ रही थी। इन वस्तुओं से कोई आवाज नहीं आ रही थी। उनसे धुआं या कोई अन्य गैस भी निकलती नहीं दिखी। इनकी चौड़ाई करीब 9 से 15 फीट होने का अनुमान लगाया गया।
तापीय जांच में इन वस्तुओं से लगातार एक जैसी गर्मी निकलने के संकेत मिले। हालांकि, इन वस्तुओं की कोई तस्वीर सार्वजनिक नहीं की गई है। इन्हें कब और कहां देखा गया था, इसकी जानकारी भी गोपनीय रखी गई है।
DOW-UAP-D155, Air Intelligence Information Report, Saudi Arabia, 1957: Describes the crew of a B-52 aircraft detecting an unidentified object on its gunnery scope for several minutes over Saudi Arabia. https://t.co/lq9pyguowJ https://t.co/ELCIIdPmHO
— DOW Rapid Response (@DOWResponse) October 23, 2026
ये भी पढ़ें: चीन पहुंचे किम जोंग उन: नए पुल से की एंट्री; रूस के बाद चीन से रिश्ते मजबूत करने में जुटे उत्तर कोरियाई नेता
क्या यह कोई अमेरिकी तकनीक है?
दस्तावेजों से कथित तौर पर पता चलता है कि अधिकारियों ने इन वस्तुओं के अमेरिकी तकनीक होने की संभावना को खारिज कर दिया था। लेकिन ये वस्तुएं कहां से आई थीं, इसका पता नहीं चल पाया है।
NEW UFO DROP 🛸👀 https://t.co/oUYLzcjTIY https://t.co/2bt4NujNAi
— The White House (@WhiteHouse) October 23, 2026