फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald trump sons linked company powers drone deal pakistan army

पाकिस्तान में ड्रोन बनाएगी ट्रंप के बेटों से जुड़ी कंपनी: सेना से करार; डोनाल्ड जूनियर बोले- मुझे खबर नहीं

Fri, 18 Sep 2026 04:02 AM IST
राकेश कुमार एजेंसी, इस्लामाबाद।।
एजेंसी, इस्लामाबाद।। Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 18 Sep 2026 04:02 AM IST
सार
Register For Event

अमेरिकी ड्रोन कंपनी पावरस ने पाकिस्तान की सेना के साथ ड्रोन से जुड़ा समझौता किया है। कंपनी पाकिस्तान में तकनीक विकसित करने और शुरुआती ऑर्डर पर काम करेगी। पावरस का ऑरियस ग्रीनवे होल्डिंग्स के साथ विलय प्रस्तावित है, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और एरिक ट्रंप की निवेश फंड के जरिए हिस्सेदारी है। हालांकि कंपनी ने कहा कि ट्रंप के बेटे रोजमर्रा के काम में शामिल नहीं हैं। डोनाल्ड जूनियर ने भी करार की जानकारी से इनकार किया है।

विज्ञापन
Donald trump sons linked company powers drone deal pakistan army
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एक्स @DonaldJTrumpJr/ ANI

विस्तार

अमेरिकी ड्रोन कंपनी पावरस अब पाकिस्तान सेना के साथ ड्रोन बनाने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में कंपनी ने पाकिस्तानी सेना के साथ एक समझौता किया है, जिसमें ड्रोन से जुड़ा शुरुआती ऑर्डर भी शामिल है। कंपनी के सह-संस्थापक ब्रेट वेलिकोविच ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पावरस पाकिस्तान में टेक्नोलॉजी विकसित करने के तरीकों पर भी विचार कर रही है।
विज्ञापन


वेलिकोविच ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इस बारे में विस्तार से जानकारी देने से इनकार किया, लेकिन बताया कि यह करार मानवरहित ड्रोन से जुड़ा है। उन्होंने गोपनीयता का हवाला देते हुए ऑर्डर की कीमत बताने से भी इनकार कर दिया। पावरस सैन्य और औद्योगिक इस्तेमाल के लिए हवाई और समुद्री ड्रोन बनाती है। इसका ऑरियस ग्रीनवे होल्डिंग्स नामक सार्वजनिक कारोबार करने वाली कंपनी के साथ विलय होने वाला है। इस कंपनी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और एरिक ट्रंप की निवेश फंड के जरिये हिस्सेदारी है।
विज्ञापन


दोनों कंपनियों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि यह विलय अक्तूबर की शुरुआत में पूरा हो जाएगा। पावरस के एक प्रतिनिधिमंडल ने फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर से मुलाकात की और रक्षा खरीद, उत्पादन और लंबे समय के लिए क्षमता बढ़ाने पर चर्चा की। दस्तावेज से पता चलता है कि विलय के बाद बनने वाली नई कंपनी में करीब 9.9 फीसदी लाभकारी स्वामित्व हिस्सेदारी रहने की उम्मीद है। वेलिकोविच ने कहा, हमारा मकसद अमेरिका की सर्वश्रेष्ठ तकनीक को पाकिस्तान की सर्वश्रेष्ठ तकनीक के साथ जोड़ने वाली संयुक्त प्रौद्योगिकी का रिश्ता बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक से रिश्ते सुधारने की कोशिश
यह समझौता अमेरिका और पाकिस्तान के बीच वर्षों से खराब रहे रिश्तों के सुधारने की कोशिश है। ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से पाकिस्तान के सेना प्रमुख मुनीर की तारीफ की है, जबकि इस्लामाबाद ने अमेरिका के साथ रिश्ते मजबूत करने के मकसद से कई आर्थिक, वित्तीय और रक्षा पहल की हैं। पावरस के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी एंड्रयू फॉक्स ने कहा कि पाकिस्तान का निजी रक्षा क्षेत्र उभरता हुआ है, लेकिन अभी पूरी तरह परिपक्व नहीं है, जिससे अमेरिकी कंपनियों के लिए तेजी से आगे बढ़ने की गुंजाइश है।


ट्रंप के बेटों का करार से इन्कार
पावरस ने सफाई में कहा है कि ट्रंप के बेटे कंपनी के रोजमर्रा के काम में शामिल नहीं हैं। उनका इस करार से कोई लेना-देना नहीं है। डोनाल्ड जूनियर ट्रंप ने भी कहा, मुझे इस करार की पहले से कोई जानकारी नहीं थी और पावरस के कामकाज में मेरी कोई भूमिका भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed