{"_id":"6aab30d70012fb78cc0c3236","slug":"eu-social-media-ban-under-13-children-mini-accounts-parental-control-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरोपीय संघ: 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगे रोक, सख्त नियमों का रखा प्रस्ताव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूरोपीय संघ: 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगे रोक, सख्त नियमों का रखा प्रस्ताव
Thu, 17 Sep 2026 05:44 AM IST
देवेश त्रिपाठी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Thu, 17 Sep 2026 05:44 AM IST
यूरोपीय संघ बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाने के लिए सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल को उम्र के आधार पर नियंत्रित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रस्तावित व्यवस्था में 13 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेम और चैटबॉट के इस्तेमाल पर रोक का प्रावधान है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया की लत और एआई से बनी अश्लील तस्वीरों पर चिंता
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
यूरोपीय संघ (ईयू) 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है। 27 सदस्यीय देशों के संघ ईयू की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन बुधवार को स्ट्रासबर्ग में स्टेट ऑफ द यूरोपियन यूनियन पर अपने सालाना भाषण के दौरान 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेम और चैटबॉट इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा। इससे बड़ी उम्र के किशोरों के लिए भी कड़े नियम प्रस्तावित किए हैं।
लेयेन ने कहा कि कई लोग बड़ी टेक कंपनियों की ताकत को बहुत अधिक मानते हुए उसे कम करना नामुमकिन मानते हैं, लेकिन हम इससे सहमत नहीं है। उन्होंने कहा कि कि बच्चों को लत लगाने वाले फीचर्स, अत्यधिक उग्र सामग्री, लड़कियों की फोटो का इस्तेमाल, एआई से बनाई गई यौन तस्वीरों के खतरे से बचाया जाना चाहिए। उन्होंने इस तरह के प्रतिबंधों का चरणबद्ध खाका पेश किया।
नियमों पर आज साफ हो सकती है स्थिति
उन्होंने कहा कि 13 से 15 साल के बच्चों को समय-सीमा के साथ अभिभावकों की देखरेख वाले मिनी अकाउंट्स दिए जाएंगे, जबकि 15 से 18 साल के किशोरों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को सुरक्षित डिजाइन उपलब्ध कराना होगा। इस प्रस्ताव को लेकर अधिक जानकारी गुरुवार को आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
एआई पर कनाडा-ब्रिटेन का लेगा सहयोग
यूरोपीय संसद के सबसे बड़े समूह के प्रमुख मैनफ्रेड वेबर ने उपयोगकर्ताओं को सोशल मीडिया एल्गोरिदम बंद करने का विकल्प देने का भी प्रस्ताव रखा। लेयेन ने एआई पर कनाडा और ब्रिटेन के साथ सहयोग से मिलकर काम करने की बात कही, जिसमें मॉडल मूल्यांकन, सत्यापन, शुरुआती चेतावनी और एआई सुरक्षा शामिल हैं। ईयू ने यह कदम स्पेन, पुर्तगाल, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अमेरिका की बच्चों के हित में सोशल मीडिया कंपनियों की नकले कसने की पहलों के बाद उठाया है।
केवल माता-पिता की निगरानी में ही चला सकेंगे मिनी अकाउंट
प्रस्ताव के मुताबिक ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, साइप्रस, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आयरलैंड, इटली, लातविया, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन और स्वीडन समेत सभी 27 देशों में 13 से 15 वर्ष की उम्र के बच्चों को केवल माता-पिता की निगरानी और नियंत्रण वाले मिनी अकाउंट इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाएगी, जिसमें सीमित फीचर्स और समय सीमा होगी। यह बच्चों को ऑनलाइन लत लगाने वाले फीचर्स, हानिकारक एल्गोरिदम से बचाने की एक डिजिटल स्वास्थ्य पहल है।