फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   fbi most wanted fraudster manjit singh bedi extradited to us kash patel

एफबीआई: भारत से अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया जालसाज मनजीत बेदी, काश पटेल ने बताया मील का पत्थर; क्या हैं आरोप?

Fri, 16 Oct 2026 07:41 AM IST
अमन मौर्या एएनआई, वाशिंगटन डीसी, अमेरिका
एएनआई, वाशिंगटन डीसी, अमेरिका Published by: अमन मौर्या Updated Fri, 16 Oct 2026 07:41 AM IST
सार
Register For Event

अमेरिका के एफबीआई निदेशक काश पटेल ने जानकारी दी है कि पूरक पोषण सहायता कार्यक्रम (एसएनएपी) में 6 लाख डॉलर की धोखाधड़ी करने वाले वांछित जालसाज मनजीत सिंह बेदी को भारत से अमेरिका वापस लाया गया है।

विज्ञापन
fbi most wanted fraudster manjit singh bedi extradited to us kash patel
काश पटेल, निदेशक, एफबीआई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत में गिरफ्तार किए गए कथित जालसाज मनजीत सिंह बेदी को अमेरिका वापस लाया गया है। एफबीआई निदेशक काश पटेल ने अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। मनजीत पर पूरक पोषण सहायता कार्यक्रम (एसएनएपी) निधि में कम से कम 600,000 अमेरिकी डॉलर ( 5 करोड़ 68 लाख भारतीय रुपए से ज्यादा) की धोखाधड़ी करने का आरोप है। काश पटेल ने पोस्ट में कहा, 'अमेरिका में वापसी, एफबीआई के सबसे वांछित जालसाजों में से एक, मनजीत सिंह बेदी को सितंबर में भारत में गिरफ्तार किया गया था।' उन्होंने कहा कि बेदी की वापसी एफबीआई के मोस्ट वांटेड फ्रॉडस्टर्स प्रोग्राम के लिए एक और मील का पत्थर है, क्योंकि तीन महीने पहले इसकी शुरुआत के बाद से सूची में शामिल छह व्यक्तियों को पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अमेरिका ने यूक्रेन को मझधार में छोड़ा?: जेलेंस्की ने ट्रंप के सलाहकारों पर उठाए सवाल, डीजल डील पर क्या बोले?
विज्ञापन


काश पटेल ने क्या कहा?
पटेल ने कहा, 'यह एफबीआई के ऐतिहासिक 'मोस्ट वांटेड फ्रॉडस्टर्स' कार्यक्रम के लिए एक और महत्वपूर्ण क्षण है। बेदी उन छह 'मोस्ट वांटेड फ्रॉडस्टर्स' में से एक है जिन्हें तीन महीने पहले नई सूची बनने के बाद से पकड़ा गया है और विदेश में पकड़ा गया एक बड़ा अपराधी है। यह समूह 2 अरब डॉलर (19,045 करोड़ भारतीय रुपए से ज्यादा) से अधिक की धोखाधड़ी के लिए जिम्मेदार था और गिरफ्तारी से पहले लगभग 10 साल और 11 महीने तक फरार रहा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बेदी पर क्या हैं आरोप?
बेदी पर आरोप है कि उन्होंने 2024 और 2025 के बीच एसएनएपी लाभों के रूप में अमेरिकी सरकार से 600,000 अमेरिकी डॉलर ( 5 करोड़ 68 लाख भारतीय रुपए से ज्यादा) की धोखाधड़ी की। पटेल ने बताया कि अब उसे अपने कथित अपराधों के लिए न्याय का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने इस मामले में शामिल कानून प्रवर्तन सहयोगियों को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, 'इस मामले में सहयोग देने के लिए हमारे उत्कृष्ट सहयोगियों का धन्यवाद।'

ये भी पढ़ें: कौन हैं नित्या रमन?: अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े शहर में इतिहास रचने को तैयार, बेघर लाेगों की बनीं आवाज

पटेल ने कहा कि यह विदेशी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ हमारी मजबूत साझेदारी के जरिए, महत्वपूर्ण लक्ष्यों को वापस अमेरिका लाने में मिली अभूतपूर्व सफलता की एक और कड़ी है। पिछले 20 महीनों में, हमने 260 प्रत्यर्पण और निष्कासन पूरे किए हैं,जो कि इससे पहले के 20 महीनों की तुलना में 70 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि है। इससे पहले सितंबर में, एफबीआई ने कहा था कि पंजाब के जालंधर पुलिस द्वारा बेदी की गिरफ्तारी के बाद, वह उसे अमेरिका वापस लाने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed