फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   flydubai flight pilot attacked by co pilot six year old girl alerted parents

पायलट पर हमला और विमान में अनजान यात्री: छह साल की नीना ने कॉकपिट से सुनी आवाजें; मां को जगाकर कैसे बचाई जान?

Sun, 04 Oct 2026 07:06 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 04 Oct 2026 07:06 AM IST
सार
Register For Event

फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर पायलट पर सह-पायलट हमला कर रहा था और यात्री इससे अनजान थे। इसी दौरान छह साल की बच्ची नीना ने कॉकपिट से आती आवाजें सुनीं। फिर कैसे नीना की सजगता ने कैसे पूरे विमान को खतरे से आगाह किया? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
flydubai flight pilot attacked by co pilot six year old girl alerted parents
फ्लाईदुबई विमान की कहानी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट एफजेड1073 में हुए सह-पायलट के हमले में पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की जान बचाने में छह साल की बच्ची नीना मैन्स की सजगता की भूमिका भी अहम रही। नीना अपनी मां टैली और पिता ज्विका मैन्स के साथ इसी फ्लाइट में सफर कर रही थी। 
विज्ञापन


विमान के कॉकपिट के अंदर कैप्टन मच्छार पर हो रहे उस हमले से यात्री अनजान थे। लेकिन इस बीच नीना की सजगता ने अपने माता-पिता को ही नहीं बल्कि वहां मौजूद हर यात्री व चालक दल को सतर्क कर दिया। नीना ने टॉयलेट जाते वक्त कॉकपिट से आती हुई आवाजें सुनी। वह तुरंत दौड़कर सीट पर सो रही अपनी मां टैली के पास पहुंची। उसने अपनी मां टैली को जगाया। 
विज्ञापन


बेटी चीखी, पापा मैं मरना नहीं चाहती: टैली नीना को लेकर वहां पहुंचीं तो उन्होंने कॉकपिट से आ रही आवाजें सुनी। नीना के पिता ज्विका ने कहा, बेटी की चीखने की आवाजें सुन वह तुरंत कॉकपिट की तरफ भागे। बेटी चीख रही थी, पापा, मैं मरना नहीं चाहती। वहां अफरा-तफरी का माहौल था। कॉकपिट का दरवाजा थोड़ा खुला था और स्मित खून से लथपथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं से नफरत वाली पोस्ट डालता था
हमाम के पिता ओमानी और मां सीरियाई थी। हमाम के एक्स पर पोस्ट कट्टरवादी व महिलाओं से नफरत करने वाली हैं। उसने लिखा था, महिला-पुरुषों के साथ काम करने वाले माहौल में कितनी ही शरीफ व धार्मिक लड़कियां बर्बाद हो गई।


ये भी पढ़ें: इंडोनेशिया में कांपी धरती: रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई भूकंप की तीव्रता; कितना नुकसान, एनसीएस ने क्या बताया?

यात्रियों को क्रू सदस्यों पर हुआ था शक : हमलावर हमाम को काबू करने वाले इस्राइली यात्रियों का आरोप है कि कुछ क्रू सदस्यों ने उसे खोलने के लिए कहा, लेकिन यात्रियों ने ऐसा करने से इन्कार कर दिया और क्रू सदस्यों को कॉकपिट से दूर कर दिया। एक यात्री मैन्स ने कहा, इस मांग से यात्रियों को क्रू पर शक हुआ। हालांकि हमले में शामिल होने का आरोप किसी भी क्रू मेंबर पर नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed