फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Grok Translation Error Turns Flydubai Captain Smit Machchhar Into Captain Mosquito Smith

विमान में चाकूबाजी: ग्रोक ने कैप्टन स्मित मच्छार के नाम का किया गलत अनुवाद, यूजर्स के लताड़ने पर मानी गलती

Fri, 02 Oct 2026 11:05 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 02 Oct 2026 11:05 AM IST
सार
Register For Event

फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार को लेकर ग्रोक की ट्रांसलेशन गलती सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई। बाद में ग्रोक ने गलती स्वीकार कर अनुवाद सुधारा। आखिर ऐसा कैसे हुआ? आइए, विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Grok Translation Error Turns Flydubai Captain Smit Machchhar Into Captain Mosquito Smith
AI की गलती पर मचा बवाल - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 में कॉकपिट के अंदर हुए हमले के दौरान साहस दिखाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की थी। हालांकि, पीएम मोदी की पोस्ट का ग्रोक द्वारा किया गया अनुवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का कारण बन गया।

विज्ञापन


ग्रोक ने हिंदी में लिखे 'मच्छार' शब्द का शाब्दिक अर्थ लेते हुए कैप्टन के नाम को "Captain Mosquito Smith" के तौर पर ट्रांसलेट कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने एआई के इस अनुवाद की जमकर आलोचना की।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उठाए सवाल
ग्रोक के अनुवाद में लिखा आया "Captain Mosquito Smith is a hero." यूजर्स ने तुरंत इस गलती की ओर ध्यान दिलाया। लोगों ने कहा कि यहां 'मच्छर' किसी सामान्य शब्द के तौर पर नहीं, बल्कि कैप्टन स्मित मच्छार के सरनेम के रूप में इस्तेमाल हुआ था। एक यूजर ने इस अनुवाद को बेहद खराब बताते हुए प्रतिक्रिया दी, जबकि दूसरे ने कहा कि इस गलती के वायरल मीम बनने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


पीएम मोदी ने कैप्टन की बहादुरी को सराहा था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के साहस की तारीफ करते हुए उन्हें एक नायक बताया था। उन्होंने कहा था कि गंभीर रूप से घायल होने और बेहद खतरनाक स्थिति का सामना करने के बावजूद कैप्टन ने दूसरों की जान बचाने के लिए साहस और दृढ़ता दिखाई। फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट के अंदर हुए हमले के दौरान कैप्टन मच्छार घायल हो गए थे। घटना के बाद उनकी बहादुरी की चर्चा हुई।

Grok ने बाद में मानी अपनी गलती
सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद ग्रोक ने अपनी गलती स्वीकार की। एक यूजर को जवाब देते हुए एआई ने कहा "हां, बहुत खराब काम था" और बताया कि हिंदी शब्द 'मच्छर' का अंग्रेजी अर्थ 'mosquito' होता है। इसी वजह से उसने नाम को गलत तरीके से “Mosquito Smith” में बदल दिया। इसके बाद ग्रोक ने पीएम मोदी की पोस्ट का संशोधित अनुवाद जारी किया। इसमें कैप्टन का नाम सही तरीके से 'कैप्टन स्मित मच्छार' लिखा गया और उनकी बहादुरी की प्रशंसा को सही संदर्भ में पेश किया गया।

सही अनुवाद में क्या कहा गया?
सुधारे गए अनुवाद में कैप्टन स्मित मच्छार को हीरो बताते हुए कहा गया कि बेहद खतरनाक परिस्थितियों और गंभीर चोट के बावजूद उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए असाधारण साहस और दृढ़ संकल्प दिखाया। इसमें उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बचने और बड़ी दुर्घटना टलने की बात भी कही गई। ग्रोक ने कैप्टन मच्छार के जल्द स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी दोहराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed