Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Howard Lutnick Nvidia Chip Export Controls Senate Hearing

चीन तक पहुंचीं एनवीडिया की एडवांस चिप: सीनेट ने अमेरिकी मंत्री को जवाब देने बुलाया, किसकी भूमिका पर उठे सवाल?

Sat, 14 Nov 2026 04:13 AM IST
राकेश कुमार एएनआई, वाशिंगटन।
एएनआई, वाशिंगटन। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 14 Nov 2026 04:13 AM IST
सार
Register For Event

अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक एनवीडिया चिप निर्यात और सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड से जुड़ी जांच पर सीनेट के सामने पेश होंगे। जांच में आशंका जताई गई है कि एनवीडिया की चिप अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद चीन पहुंचाई गई हो सकती हैं। सीनेट ने एनवीडिया प्रमुख जेनसन हुआंग को भी गवाही के लिए बुलाया है। मामले को लेकर ट्रंप प्रशासन के भीतर भी तनाव की खबरें सामने आई हैं।
 

विज्ञापन
Howard Lutnick Nvidia Chip Export Controls Senate Hearing
हॉवर्ड लुटनिक, वाणिज्य मंत्री, अमेरिका - फोटो : X / @WhiteHouse

विस्तार

अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने एनवीडिया के एडवांस सेमीकंडक्टर चिप के निर्यात नियमों और सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड से जुड़ी जांच के मामले में सीनेट के सामने पेश होने पर सहमति जताई है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, लुटनिक स्वेच्छा से सीनेट बैंकिंग कमेटी के सामने अपना पक्ष रखेंगे। लुटनिक की प्रवक्ता क्रिस्टन आइकेमर ने बताया कि मंत्री ने कमेटी के सवालों का जवाब देने के लिए खुद पेश होने की सहमति दी है। हालांकि, उनके बयान की तारीख और अन्य व्यवस्थाओं पर अभी काम चल रहा है।
विज्ञापन


सीनेटर टिम स्कॉट ने लुटनिक और एनवीडिया प्रमुख को बुलाया
सीनेट बैंकिंग कमेटी के अध्यक्ष और रिपब्लिकन सांसद टिम स्कॉट ने लुटनिक और एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग को सार्वजनिक सुनवाई में शामिल होने के लिए पत्र लिखा था। उन्होंने लुटनिक को 10 दिसंबर 2026 और हुआंग को 3 दिसंबर 2026 को पेश होने का अनुरोध किया है। स्कॉट का कहना है कि अमेरिकी वाणिज्य विभाग ही निर्यात नियंत्रण के नियम बनाता और लागू करता है। इसलिए इस मामले में मंत्री का बयान कमेटी की निगरानी के लिए जरूरी है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा और संवेदनशील तकनीक की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। अमेरिकी जनता को इनका जवाब मिलना चाहिए।
विज्ञापन


सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड पर क्या हैं आरोप?
पूरा विवाद एनवीडिया की सिंगापुर स्थित ग्राहक कंपनी मेगास्पीड इंटरनेशनल से जुड़ा है। अमेरिकी अधिकारियों को आशंका है कि इस कंपनी के चीन की खुफिया एजेंसियों से संबंध हो सकते हैं। कंपनी की कार्यकारी एलिस हुआंग भी जांच के दायरे में बताई गई हैं। उन पर एनवीडिया के पूर्व प्रमुख जेनसन हुआंग से संबंध होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, ये सभी आरोप और आशंकाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमेरिका में अचानक रोकी गईं सभी उड़ानें: एयर ट्रैफिक कंट्रोल के 22 केंद्रों में संचार ठप, क्या है मामला?


जांच में क्या सामने आया और क्यों उठे सवाल?
सीबीएस न्यूज के मुताबिक, अमेरिकी वाणिज्य विभाग की ब्यूरो ऑफ इंडस्ट्री एंड सिक्योरिटी ने 2024 में जांच शुरू की थी। इसमें पता लगाया जा रहा था कि एनवीडिया की चिप मेगास्पीड को भेजने के बाद अमेरिकी निर्यात प्रतिबंधों का उल्लंघन कर उन्हें चीन तो नहीं पहुंचाया गया। बाद में यह जांच न्याय विभाग को सौंप दी गई। विवाद इसलिए भी बढ़ा क्योंकि वाणिज्य विभाग ने मेगास्पीड को अपनी एंटिटी लिस्ट में शामिल नहीं किया। इस सूची में राष्ट्रीय सुरक्षा या विदेश नीति के लिए खतरा मानी जाने वाली विदेशी कंपनियों और लोगों को रखा जाता है। सूची में शामिल होने पर अमेरिकी तकनीक और उत्पादों तक उनकी पहुंच सीमित हो जाती है।

ट्रंप प्रशासन में भी बढ़ा तनाव
सीएनएन के मुताबिक, पिछले सप्ताह अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने मेगास्पीड को एंटिटी लिस्ट में शामिल नहीं करने को लेकर लुटनिक से सवाल किए थे। वहीं, सीनेटर स्कॉट ने चेतावनी दी है कि अगर जेनसन हुआंग स्वेच्छा से पेश नहीं होते तो कमेटी उन्हें बुलाने के लिए समन समेत दूसरे कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed