फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Elections 2026: Former Military Chief Gadi Eisenkot Challenges Netanyahu With a Direct Campaign Style

इस्राइल चुनाव: नेतन्याहू को टक्कर दे रहे पूर्व सेना प्रमुख गादी, भाषण नहीं, सीधे मुद्दों से बढ़ाई मुश्किलें

Sat, 24 Oct 2026 07:24 AM IST
शिवम गर्ग एजेंसी, यरूशलम।
एजेंसी, यरूशलम। Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 24 Oct 2026 07:24 AM IST
सार
Register For Event

इस्राइल में पूर्व सेना प्रमुख गादी आइजेनकोट प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को चुनौती दे रहे हैं। उनका चुनाव प्रचार बड़े भाषणों के बजाय सीधे मुद्दों और लोगों से संवाद पर केंद्रित है। आइजेनकोट ने नेतन्याहू पर लंबे समय तक युद्ध जारी रखने, देश की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंचाने और सामाजिक विभाजन बढ़ाने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Israel Elections 2026: Former Military Chief Gadi Eisenkot Challenges Netanyahu With a Direct Campaign Style
इस्राइल चुनाव में इस बार पीएम पद के लिए दो चेहरों के बीच मुकाबला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस्राइल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को चुनौती दे रहे पूर्व सैन्य प्रमुख गादी आइजेनकोट का अंदाज उनसे बिल्कुल अलग है। आइजेनकोट (66) चुनावी सभाओं में बड़े-बड़े वादे या जोशीले भाषण देने के बजाय सीधे मुद्दों पर बात करते हैं। वह खुद को ऐसा नेता बताते हैं, जो संकट के समय जिम्मेदारी लेने से पीछे नहीं हटेगा।

विज्ञापन


आइजेनकोट चुनाव में नेतन्याहू के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरे हैं। हालांकि, उनकी बढ़त अब थोड़ी घटी है। शांत ढंग से प्रचार का उनका अंदाज समर्थकों की चिंता बन रहा है। है। उन्हें डर है कि कहीं कम आक्रामक प्रचार के कारण चुनाव में उनकी बढ़त कम न हो जाए। आइजेनकोट का कहना है कि नेतन्याहू ने इस्राइल को अंतहीन युद्धों में उलझाया, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी छवि को नुकसान पहुंचाया और अमेरिका में उसका समर्थन कमजोर किया। उनका आरोप है कि नेतन्याहू के नेतृत्व में सत्तावाद बढ़ा है और समाज के अलग-अलग वर्गों के बीच तनाव गहरा हुआ है।
विज्ञापन


सैनिक से नेता तक का सफर
आइजेनकोट अगर प्रधानमंत्री बने तो वह इस पद पर पहुंचने वाले पहले मिजराही यहूदी होंगे। उन्हें सेना में लंबे समय तक सेवा की और 2015 में इस्राइली सेना के प्रमुख बने। 7 अक्तूबर 2023 के हमले के पांच दिन बाद आइजेनकोट नेतन्याहू सरकार में शामिल हुए थे। लेकिन मतभेद बढ़े तो जून 2024 में सरकार छोड़ दी। अगले साल याशर नाम से नई पार्टी बनाई। हिब्रू में इसका अर्थ है-ईमानदार। उन्होंने सत्ता में आने पर 7 अक्तूबर के सुरक्षा चूक की जांच के लिए राज्य आयोग बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed