फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   nepal dolpa shey phoksundo six indian tourists missing snowfall rescue

नेपाल: ट्रेकिंग के दौरान छह भारतीय पर्यटक लापता, भारी बर्फबारी के बीच सेना ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

Sun, 01 Nov 2026 10:20 AM IST
अमन मौर्या वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नेपाल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नेपाल Published by: अमन मौर्या Updated Sun, 01 Nov 2026 10:20 AM IST
सार
Register For Event

नेपाल के शे-फोक्सुंडो झील की ट्रेकिंग पर गए छह भारतीय पर्यटक भारी बर्फबारी के कारण लापता हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन और नेपाली सेना द्वारा उनका रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
nepal dolpa shey phoksundo six indian tourists missing snowfall rescue
नेपाल के पहाड़ी जिलो में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नेपाल के हिमालयी क्षेत्र में भारी बर्फबारी के बाद छह भारतीय पर्यटक लापता हो गए हैं। इनमें दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। सभी पर्यटक नेपाल की सबसे गहरी झीलों में से एक शे-फोक्सुंडो की ट्रेकिंग पर निकले थे। अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एएनआई को इसकी पुष्टि की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पर्यटक डोल्पो बुद्ध ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड नंबर चार और आठ से झील की ओर जा रहे थे। उन्हें आखिरी बार शे-फोक्सुंडो ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड चार और आठ के बीच स्थित नुमला पास और बागला पास के इलाकों में देखा गया था।
विज्ञापन


अभी क्यों हुई बर्फबारी?
स्थानीय गाइडों को आशंका है कि बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवात अर्नब के प्रभाव से हुई भारी बर्फबारी के कारण पर्यटक पहाड़ों में फंस गए हैं। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने उन्हें खराब मौसम और पहाड़ी दर्रों में खतरनाक परिस्थितियों को देखते हुए आगे नहीं बढ़ने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद पर्यटकों ने अपनी यात्रा जारी रखी। माना जा रहा है कि ऊंचाई वाले इलाके से लौटते समय वे बर्फ में फंस गए। डोल्पा की मुख्य जिला अधिकारी जुनू हमाल ने बताया कि पर्यटक फोक्सुंडो झील की ओर लौटते समय रास्ते में फंस गए। उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने से पहले स्थानीय लोगों ने उन्हें मौसम और पहाड़ी रास्तों की कठिन परिस्थितियों के बारे में आगाह किया था।
विज्ञापन


पर्यटकों से संपर्क करना मुश्किल क्यों?
शे-फोक्सुंडो ग्रामीण नगरपालिका के अध्यक्ष धावा समदुक गुरंग ने बताया कि पहाड़ी दर्रों में मोबाइल नेटवर्क नहीं रहता। इससे लापता पर्यटकों से संपर्क करना मुश्किल हो रहा है। उनके मुताबिक वार्ड चार और आठ के बीच मोबाइल फोन सेवा नहीं है। ऐसे में पर्यटकों की मौजूदा स्थिति और उनके ठिकाने के बारे में जानकारी जुटाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेस्क्यू के लिए क्या है तैयारी?
लापता पर्यटकों की तलाश के लिए प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। हालांकि, भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण ऊंचाई वाले इलाकों में बचाव अभियान प्रभावित हो रहा है। डोल्पा पुलिस उपाधीक्षक अनिल राज गिरि ने बताया कि ताजा जानकारी के मुताबिक, सभी छह भारतीय पर्यटकों से संपर्क नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने संबंधित एजेंसी से बचाव अभियान में मदद के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है।

लापता पर्यटकों का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए नेपाली सेना की एक टीम भी तैनात की गई है। मोबाइल नेटवर्क की अनुपलब्धता, भारी बर्फ और दुर्गम पहाड़ी रास्तों के कारण बचाव दलों को पर्यटकों की सटीक लोकेशन पता लगाने में मुश्किल हो रही है।


अपर डोल्पा में कितने पर्यटक मौजूद?
जिला प्रशासन कार्यालय के अनुसार, अपर डोल्पा पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या 244 है। इनमें 149 नेपाली नागरिक, सार्क देशों के 44 पर्यटक और अन्य देशों के 51 पर्यटक शामिल हैं। मौसम बिगड़ने के बीच जिला प्रशासन ने पर्यटकों को जोखिम भरे इलाकों में जाने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed