{"_id":"6a8edb5e61ab0db5600d1ee1","slug":"nepal-flood-1643-students-at-risk-as-trishuli-river-flood-hits-nuwakot-school-students-missing-fear-grows-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल बाढ़: पीछे से आ रही थी मौत, 10 मिनट में तिनके की तरह ढह गया 1643 छात्रों वाला स्कूल, कितनों की बची जान?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल बाढ़: पीछे से आ रही थी मौत, 10 मिनट में तिनके की तरह ढह गया 1643 छात्रों वाला स्कूल, कितनों की बची जान?
Wed, 26 Aug 2026 05:56 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Wed, 26 Aug 2026 05:56 PM IST
नेपाल के नुवाकोट में त्रिशूली नदी की अचानक आई बाढ़ ने 1,643 छात्रों वाले स्कूल को दहशत में डाल दिया। स्कूल को सैलाब की सूचना सिर्फ 10 मिनट पहले मिली और इसके तुरंत बाद छात्रों को सुरक्षित जगह भेजा गया। कई छात्रों की जान बच गई, लेकिन घर जाने के लिए पुल पार करने वाले कुछ छात्रों को लेकर अब भी चिंता है। बिजली और मोबाइल नेटवर्क बंद होने से उनकी सही जानकारी जुटाना मुश्किल है। आइए, पूरे मामले को विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
नेपाल बाढ़
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के नुवाकोट में बुधवार सुबह त्रिशूली नदी का पानी अचानक बढ़ा तो बिदुर स्थित त्रिभुवन त्रिशूली माध्यमिक विद्यालय में अफरातफरी मच गई। उस समय स्कूल में 1643 छात्र पढ़ाई कर रहे थे। सुबह 9:15 बजे बाढ़ की चेतावनी मिली और महज 10 मिनट बाद 9:25 बजे नदी का तेज पानी और बड़ी लहर इलाके तक पहुंच गई। स्कूल प्रशासन ने छात्रों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर भेजा, जिससे बड़ी संख्या में बच्चों को खतरे से बाहर निकाल लिया गया। हालांकि बाढ़ से पहले पुल पार कर घर जाने वाले कुछ छात्रों का अब तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ की सूचना मिलते ही स्कूल में क्या हुआ?
उकेरा की रिपोर्ट के मुताबकि प्रधानाचार्य राजेंद्र दवाड़ी ने बातया कि बुधवार सुबह स्कूल में सामान्य तरीके से पढ़ाई चल रही थी। अचानक सुबह 9:15 बजे त्रिशूली नदी में तेज बाढ़ आने की सूचना मिली। स्कूल प्रशासन ने तुरंत छात्रों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा। इसके करीब 10 मिनट बाद सुबह 9:25 बजे नदी में पानी का तेज बहाव आया और बड़ी लहर स्कूल के आसपास के इलाके तक पहुंच गई।
विज्ञापन
क्या समय रहते कई छात्रों की जान बच गई?
बाढ़ की शुरुआती चेतावनी मिलने के बाद छात्रों को सुरक्षित जगह ले जाने से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को खतरे से बाहर निकालने में मदद मिली। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल से कॉलोनी की ओर जाने वाले सभी छात्र सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वह खुद भी करीब 35 से 40 छात्रों और स्थानीय लोगों के साथ कॉलोनी क्षेत्र में सुरक्षित हैं। हालांकि, सभी छात्रों की स्थिति की पूरी जानकारी अभी स्कूल प्रशासन के पास नहीं है।
विज्ञापन