फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   poland school stabbing attack ostroka 19 year old student arrested

पोलैंड के स्कूल में चाकू से हमला: सिरफिरे छात्र ने सात को किया लहूलुहान, दो की हालत गंभीर; क्या बोली पुलिस?

Wed, 07 Oct 2026 05:44 PM IST
अमन मौर्या वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमन मौर्या Updated Wed, 07 Oct 2026 05:44 PM IST
सार
Register For Event

उत्तर-पूर्वी पोलैंड के ऑस्ट्रोलेका शहर में 19 साल के एक छात्र ने स्कूल परिसर में चाकू से हमला कर टीचर और छात्रों समेत सात  को घायल कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
poland school stabbing attack ostroka 19 year old student arrested
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उत्तर-पूर्वी पोलैंड के ऑस्ट्रोलेका शहर के एक स्कूल से चौकाने वाला मामला सामने आया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक 19 साल के एक छात्र ने कथित तौर पर सात लोगों को चाकू से हमला करके घायल कर दिया। इस हमले में दो गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद आरोपी छात्र को शहर के बीच के पास पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस प्रवक्ता कतार्जिना कुचार्स्का ने टेलीफोन पर बताया कि घायलों की ये संख्या शुरुआती है। इसमें बदलाव भी हो सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें किसी की मौत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'बंदूक की नोक पर रोके गए सांसद': संजय राउत ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; निर्वाचन आयोग पर क्या बोले?
विज्ञापन


पुलिस ने क्या कहा?
घटना को लेकर पुलिस ने भी अपने एक्स हैंडल पर जानकारी साझा की। पोस्ट में पुलिस ने लिखा कि ऑस्ट्रोलेका में म्युनिसिपल बीच के पास पुलिस अधिकारियों ने एक 19 साल के युवक को हिरासत में लिया। वह ओस्ट्रोलेका के एक स्कूल के पास और स्कूल परिसर में लोगों पर धारदार हथियार से हमला करने के आरोप में संदिग्ध है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सात लोग घायल हैं। अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। जिसमें एक व्यक्ति, जंगल वाले इलाके में जमीन पर औंधे मुंह लेटा हुआ दिख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सरकारी वकील एल्जबिएटा लुकासिएविज ने हमले को लेकर प्राइवेट ब्रॉडकास्टर टीवीएन24 पर जानकारी दी। उनके अनुसार, यह हमला सुबह करीब नौ बजे हुआ था। हमले पर जानकारी देते हुए अस्पताल के एक्सीडेंट और इमरजेंसी विभाग के एक प्रतिनिधि ने टीवीएन24 को बताया कि घायलों का इलाज ऑस्ट्रोलेका के माजोवियन स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में किया जा रहा है। उन्हें कहीं और नहीं भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें: 'मोदी-शाह की जोड़ी घबराई और हताश है': राहुल-प्रियंका पर एफआईआर दर्ज होने पर भड़की कांग्रेस, क्या लगाए आरोप?

मेयर ने क्या बताया?
ऑस्ट्रोलेका के मेयर पावेल निविआडोम्स्की ने भी इस हमले की पुष्टि की है और कहा कि इसमें कई लोग घायल हुए हैं। उन्होंने एक बयान में कहा कि सबसे जरूरी बात यह है कि स्थिति को काबू में कर लिया गया है। प्राइवेट ब्रॉडकास्टर आरएमएफ एफएम के अनुसार, हमले में ज्यादातर पीड़ित छात्र थे, जबकि एक टीचर भी घायल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed