{"_id":"6acecd5ac99c6508150d343c","slug":"report-130-conflicts-raging-worldwide-cities-being-ravaged-worst-crisis-since-second-world-war-2026-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुनिया में चल रहे 130 युद्ध: तेजी से तबाह हो रहे शहर, 1945 के बाद सबसे बड़ा संकट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुनिया में चल रहे 130 युद्ध: तेजी से तबाह हो रहे शहर, 1945 के बाद सबसे बड़ा संकट
Wed, 14 Oct 2026 06:01 AM IST
नितिन गौतम
न्यूयॉर्क टाइम्स
न्यूयॉर्क टाइम्स
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:01 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
दुनिया आज कई संघर्षों से जूझ रही है और वैश्विक तनाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रॉस ने पूरी दुनिया को आगाह किया है कि हालात बेहद खराब हैं और हालात उस खतरनाक स्तर पर पहुंच गए हैं, जो दूसरे विश्व युद्ध के बाद कभी नहीं देखे गए हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
ईरान इस्राइल युद्ध
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
क्या दुनिया जाने-अनजाने एक नए विश्व युद्ध के मुहाने पर खड़ी है या फिर हम पहले से ही इसके बीचो-बीच जी रहे हैं? यह वह दहलाने वाला सवाल है जिस पर इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रॉस (आईसीआरसी) की प्रेसिडेंट मिर्याना स्पोलजारिक ने पूरी दुनिया को आगाह किया है। रेड क्रॉस जैसी 160 साल पुरानी निष्पक्ष संस्था की प्रमुख का यह कहना कि 'दुनिया के नेता अब परवाह करना छोड़ चुके हैं, किसी भी वैश्विक परमाणु अलार्म से ज्यादा खतरनाक है। स्पोलजारिक का कहना है कि आज दुनिया भर में संघर्षों की संख्या और उनकी जटिलता उस खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है जो 1945 के बाद कभी नहीं देखी गई थी। उन्होंने बताया इस समय दुनिया भर में 130 अंतरराष्ट्रीय और गैर-अंतरराष्ट्रीय सशस्त्र संघर्ष सक्रिय हैं। पिछले 15 वर्षों की तुलना में यह संख्या दोगुनी हो चुकी है।गाजा में 80 फीसदी से अधिक इमारतें तबाह
गाजा की 80% से अधिक इमारतें जमींदोज या क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं और लाखों लोग कुल भूभाग के महज 30% हिस्से में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत युद्ध बंदियों को प्रताड़ित करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। जब सैनिकों को महिलाओं, बच्चों को मारने और लूटपाट की खुली छूट दी जाती है, तो वे खुद अपनी इंसानियत खो देते हैं और कभी सामान्य जिंदगी में नहीं लौट पाते।
काला सागर में दो मालवाहक जहाजों पर ड्रोन हमला, एक जहाज डूबा, 11 नाविक लापता
- होर्मुज के बाद अब काला सागर में मालवाहक जहाजों पर हमले का नया सिलसिला शुरू हो गया है। बुल्गारिया के तट के पास मंगलवार को ड्रोन हमले में एक मालवाहक जहाज डूब गया। जहाज पर सवार 11 नाविक लापता हैं, जबकि पांच को बचा लिया गया। एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र में किसी मालवाहक जहाज के डूबने की यह दूसरी घटना है। बुल्गारिया ने घटना के बाद रूस के राजदूत को तलब किया।
- बुल्गारियाई अधिकारियों के अनुसार, रात में दो मालवाहक जहाजों को ड्रोन से निशाना बनाया गया, जिनमें से एक डूब गया। बुल्गारियाई मीडिया ने डूबे जहाज की पहचान अजोव कॉनकॉर्ड के रूप में की है।
- माल्टा के झंडे वाला दूसरा जहाज चेल्सी-3 भी तीन ड्रोन हमलों की चपेट में आया। उसके सभी 15 नाविकों, सात यूक्रेनी और आठ अजरबैजान के नागरिकों को बचा लिया गया।
यमन में हूती ठिकानों पर कई हवाई हमले सऊदी अरब का ड्रोन मार गिराने का दावा
यमन में मंगलवार को हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले इलाकों पर कई हवाई हमले किए गए। हूती संचालित अल-मसीरा उपग्रह टेलीविजन ने हमलों के लिए सऊदी अरब को जिम्मेदार ठहराया। सऊदी अरब की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। अल-मसीरा के अनुसार, लाल सागर में हूती नियंत्रण वाले कमरान द्वीप पर दो हवाई हमले हुए, जबकि तीसरा हमला होदेदा बंदरगाह शहर से 55 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में कनाविस जिले में हुआ।
सऊदी के लिए 17 तक इंडिगो, अकासा और एअर इंडिया ने रद्द की उड़ानें
सऊदी अरब में जारी तनाव और हालिया हमलों से हवाई क्षेत्र को खतरा पैदा होने के बीच भारतीय विमानन कंपनियों इंडिगो, अकासा एयर और एअर इंडिया ने शनिवार तक कई शहरों के लिए उड़ानें रद्द कर दी हैं। इंडिगो ने रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना आने-जाने वाली उड़ानें रद्द करने की जानकारी दी। जबकि एअर इंडिया ने रियाद, दम्माम और जेद्दा की उड़ानें रद्द की हैं।
भारत ने जारी की एडवाइजरी शांत व सतर्क रहने की सलाह

- भारत ने खाड़ी देश सऊदी अरब में बदलती सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर मंगलवार को अपने नागरिकों के लिए ताजा एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों को शांत रहने और सतर्कता बरतने की सलाह दी।
- रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने ताजा परामर्श में कहा कि हवाई हमले की स्थिति में घरों के अंदर रहें और आधिकारिक माध्यमों से स्थानीय अधिकारियों की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें। दूतावास ने यह एडवाइजरी ऐसे समय जारी की है, जब 10 अक्तूबर को रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी।
- इस हमले में 10 भारतीय नागरिकों समेत कई लोग घायल हुए थे। यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोही सऊदी में लगातार नागरिक बुनियादी ढांचों को निशाना बना रहे हैं।