फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   south-africa-shooting-after-memorial-service-many-killed-several-injured

दक्षिण अफ्रीका में गोलीबारी से हड़कंप: स्मृति सभा से लौट रहे लोगों पर हमलावर ने बरसाईं गोलियां, चार की मौत

Wed, 14 Oct 2026 03:40 PM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, जोहानिसबर्ग
पीटीआई, जोहानिसबर्ग Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Wed, 14 Oct 2026 03:40 PM IST
सार
Register For Event

दक्षिण अफ्रीका के कैटलेहोंग इलाके में एक स्थानीय राजनीतिक नेता की स्मृति सभा के बाद गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। मामले के संदिग्ध ने आत्मसमर्पण कर दिया है और उसे हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
south-africa-shooting-after-memorial-service-many-killed-several-injured
दक्षिण अफ्रीका में राजनीतिक हिंसा की आशंका - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/PTI

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका में एक स्थानीय राजनेता की स्मृति सभा से लौट रहे लोगों पर एक बंदूकधारी ने गोलीबारी कर दी। इस घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात जोहानिसबर्ग के दक्षिण-पूर्व में स्थित कैटलेहोंग टाउनशिप में हुई गोलीबारी में घायलों में कम से कम एक बच्चा भी शामिल है। संदिग्ध ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। 
विज्ञापन


घटनास्थल पर दो की मौत, दो लोगों ने अस्पताल में तोड़ा दम
शुरुआत में पुलिस ने बताया था कि घटनास्थल पर दो लोगों की मौत हुई है। हालांकि, बुधवार को अस्पताल में दो अन्य घायलों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई। दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा ने एक बयान में बताया कि मामले की जांच राजनीतिक हत्याओं से जुड़े विशेष जांच दल को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, मृतकों में से कुछ अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) पार्टी की युवा शाखा के सदस्य थे। यह पार्टी दक्षिण अफ्रीका की संसद में सबसे बड़ी पार्टी है। रिपोर्टों के अनुसार, स्मृति सभा एक महिला एएनसी नेता के लिए आयोजित की गई थी। महिला की इसी महीने की शुरुआत में हुई गोलीबारी में मौत हो गई थी। आशंका जताई गई थी कि वह घटना राजनीतिक कारणों से हुई थी। पुलिस ने मृतकों की पहचान की तत्काल पुष्टि नहीं की। 

राजनीतिक हत्याओं की आशंका
दक्षिण अफ्रीका में गोलीबारी और बंदूक से होने वाले अपराधों की दर काफी अधिक है। स्थानीय राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता से जुड़ी गोलीबारी की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं। ग्लोबल इनिशिएटिव अगेंस्ट ट्रांसनेशनल ऑर्गेनाइज्ड क्राइम की इसी महीने जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका में इस साल अब तक 43 ऐसी हत्याएं हुई हैं, जिनके राजनीतिक रूप से प्रेरित होने का संदेह है।


दक्षिण अफ्रीका में चार नवंबर को स्थानीय चुनाव होने हैं। इन चुनावों के जरिए तय होगा कि नगर निकायों और नगरपालिका परिषदों पर किन राजनीतिक दलों का नियंत्रण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed