{"_id":"6aa9d0f4cb6fd552170d7b05","slug":"trump-junior-party-russia-connection-putin-close-ties-us-president-response-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप जूनियर की पार्टी का रूस कनेक्शन: पुतिन से करीबी का जिक्र क्यों, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कैसे किनारा किया?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप जूनियर की पार्टी का रूस कनेक्शन: पुतिन से करीबी का जिक्र क्यों, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कैसे किनारा किया?
Wed, 16 Sep 2026 04:43 AM IST
निर्मल कांत
ब्रेन पोटेस, द न्यूयॉर्क टाइम्स, न्यूयॉर्क।

Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 16 Sep 2026 04:43 AM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे डोनालड ट्रंप जूनियर की बहामास पार्टी का खर्च रूस के कारोबारी उमर क्रेमलेव ने उठाया, जिसके बाद ट्रंप परिवार पर सवाल उठने लगे हैं। पार्टी के लिए निजी द्वीप किराये पर लेने और लाखों डॉलर खर्च होने की रिपोर्ट ने मामले को और चर्चा में ला दिया है। यह पूरा मामला आखिर इतना बड़ा मुद्दा क्यों बन गया? पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, उमर क्रेमलेव
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर एक बार फिर विवाद में घिर गए हैं। इस बार वजह है उनकी शादी के बाद बहामास में आयोजित एक बेहद आलीशान पार्टी। इस पार्टी पर लाखों डॉलर का खर्च किसी और ने नहीं, बल्कि रूस के एक बड़े कारोबारी और राष्ट्रपति पुतिन के करीबी उमर क्रेमलेव ने उठाया। अमेरिका में इस पर राजनीति गर्मा गई है। राष्ट्रपति ट्रंप का परिवार सवालों के घेरे में है।
मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों और खोजी पत्रकारिता संगठन प्रोपब्लिका की रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष उमर क्रेमलेव ने ट्रंप जूनियर और उनकी पत्नी बेटिना ट्रंप की पार्टी के लिए दिल खोलकर पैसे खर्च किए थे। इस भव्य जश्न के लिए बहामास में एक पूरा निजी द्वीप किराये पर लिया गया था। पार्टी में शामिल कई मेहमान भी इस बात से हैरान थे कि एक रूसी हस्ती वहां क्या कर रही है और इस पूरे जश्न का आयोजन क्यों कर रही है।
अमेरिकी नैतिकता विशेषज्ञों का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है। जब कोई विदेशी कारोबारी या ताकतवर व्यक्ति राष्ट्रपति के परिवार को इतना महंगा उपहार देता है, तो आशंका बन जाती है कि भविष्य में वह सरकार से अपने पक्ष में कोई बड़ा काम या राजनीतिक लाभ पाने की उम्मीद रखेगा। ऐसे में इसे नैतिक सिद्धांतों की अनदेखी माना जा रहा है।
विज्ञापन
ट्रंप परिवार ने बताया-दोस्ती में मिला तोहफा
मामला तूल पकड़ते ही ट्रंप जूनियर और उनकी पत्नी बेटिना ने सोशल मीडिया पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि क्रेमलेव ने पार्टी की मेजबानी की थी लेकिन यह एक दोस्त की तरफ से दिया गया तोहफा था।
उन्होंने कहा कि यह शादी का मुख्य समारोह नहीं, बल्कि दोस्तों के साथ पहले से तय एक वीकेंड ट्रिप था। ट्रंप जूनियर ने यह भी कहा कि हर तोहफे के पीछे कोई राजनीतिक एजेंडा या नापाक इरादा नहीं होता। हालांकि, इसका कोई जवाब नहीं दिया कि ट्रंप जूनियर ने खुद इतने अमीर (300 मिलियन डॉलर की संपत्ति) होने के बावजूद पार्टी का खर्च खुद क्यों नहीं उठाया।
ये भी पढ़ें: एफबीआई की नौकरी के नियम क्यों बदले?: सीनेट में उठे सवाल, काश पटेल ने पीड़ितों का दिया हवाला; क्या कहा?
राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद को मामले से अलग किया
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को इस विवाद से पूरी तरह अलग कर लिया है। व्हाइट हाउस की तरफ से सोमवार को जारी बयान में राष्ट्रपति ने कहा, मुझे नहीं पता कि उमर कौन है, मैंने कभी उसका नाम नहीं सुना। उसने शादी का खर्च नहीं उठाया, वह एक अलग जगह और अलग दिन हुई आफ्टर-पार्टी थी। यह कोई बड़ी बात नहीं है।
ट्रंप जूनियर की बहामास में हुई शादी का खर्च उठाने की रिपोर्ट्स पर कार्यवाहक अमेरिकी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने कहा, मुझे यह भी नहीं पता कि यह बात सच है या नहीं कि यह व्यक्ति पुतिन का करीबी है। मेरे पास इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं इस व्यक्ति को भी नहीं जानता।
क्रेमलेव को पुतिन ने किया था सम्मानित
उमर क्रेमलेव जिस अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रमुख हैं, उसे रूस की सरकारी गैस कंपनी गाजप्रॉम से भारी फंडिंग मिलती है। क्रेमलेव के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से करीबी रिश्ते हैं और कुछ ही समय पहले पुतिन ने उन्हें रूस के उच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ फ्रेंडशिप से नवाजा था। शपथ ग्रहण के बाद क्रेमलेव ने ट्रंप प्रशासन को पत्र लिखकर बॉक्सिंग एसोसिएशन और ओलंपिक समिति के विवाद में मदद मांगी थी। ऐसे में, राष्ट्रपति के बेटे का उनसे इतना बड़ा तोहफा लेना अमेरिकी राजनीति में चर्चा व जांच का विषय बन गया है।