फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us midterm elections trump faces challenge as democrats lead polls

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: सर्वे में डेमोक्रेट्स आगे, ट्रंप को झटका, कई रैलियां रद्द कीं; क्या बने मुद्दे?

Sat, 31 Oct 2026 06:46 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 31 Oct 2026 06:46 AM IST
सार
Register For Event

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले सर्वेक्षणों में डेमोक्रेटिक पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है। महंगाई, ईंधन की कीमतें और अर्थव्यवस्था मतदाताओं के बड़े मुद्दे बने हैं, जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता पर भी दबाव है। प्रतिनिधि सभा और सीनेट के मुकाबले में क्या रिपब्लिकन पार्टी अपना नियंत्रण बचा पाएगी? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
us midterm elections trump faces challenge as democrats lead polls
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

अमेरिकी राजनीति इस वक्त एक बेहद अहम और रोमांचक मोड़ पर है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के कामकाज पर मुहर लगाने वाले मध्यावधि चुनाव में तीन दिन बाकी हैं। हालिया आंकड़े और ओपिनियन पोल बताते हैं कि व्हाइट हाउस और रिपब्लिकन पार्टी के लिए यह चुनाव किसी बड़ी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों की वजह से आर्थिक संकट में फंसा अमेरिका नीली लहर (डेमोक्रेट्स) पर सवार दिखाई दे रहा है। अर्ली वोटिंग जारी है जिसमें अब तक करीब 4.30 करोड़ लोगों ने वोट किया है। हालिया सर्वे के अनुसार अब तक डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को 52% से 53% तक समर्थन मिल रहा है, जबकि रिपब्लिकन उम्मीदवार 44% के आसपास चल रहे हैं। डेमोक्रेट्स को लेकर उम्मीदें अपने चरम पर हैं। 
विज्ञापन


वहीं, अपनी पार्टी को पिछड़ता देख ट्रंप ने अपनी कई रैलियां रद्द कर दीं और अचानक प्रचार की नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। उन्होंने नए सिरे से वोटरों का मन पढ़ने के लिए कवायद शुरू की है। फिलहाल, ताजा आंकड़ों और जनभावना के लिहाज से डेमोक्रेट्स राष्ट्रीय स्तर पर बढ़त पर हैं, जबकि ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी को अपने गढ़ों को बचाने के लिए रक्षात्मक मुद्रा में संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप ने इस सप्ताह के अंत में आयोवा और कंसास में  रैलियों को रद्द कर दिया है, क्योंकि वहां जनमत सर्वेक्षणों में कड़े मुकाबले दिखाई दे रहे हैं। 

राष्ट्रपति ट्रंप की स्थिति 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता काफी दबाव में नजर आ रही है। हालिया 'रॉयटर/इप्सोस' और अन्य प्रतिष्ठित पोल्स के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग गिरकर 32 फीसदी के आसपास बनी हुई है, जो उनके दूसरे कार्यकाल के सबसे निचले स्तरों में से एक है। 
 
महंगाई और अर्थव्यवस्था की मार
मतदाताओं के बीच इस बार सबसे बड़ा मुद्दा बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन का खर्च है। हालिया सैन्य और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के कारण ईंधन के दामों में आए उछाल ने आम जनता की नाराजगी को और बढ़ा दिया है। अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भी डेमोक्रेट्स बढ़त बनाते दिख रहे हैं, जहां मतदाता रिपब्लिकन के मुकाबले आर्थिक नीतियों पर डेमोक्रेटिक रुख को तरजीह देते नजर आ रहे हैं।  

ये भी पढ़ें: यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें: अमेरिका ने बिक्री को दी मंजूरी; जेलेंस्की ने क्या कहा?

प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स आगे 
अमेरिकी संसद के निचले सदन यानी प्रतिनिधि सभा (जहां सभी 435 सीटों पर चुनाव है) में डेमोक्रेटिक पार्टी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। 

जेनेरिक बैलट पोल : राष्ट्रीय स्तर पर हुए जनमत सर्वेक्षणों में डेमोक्रेट्स को रिपब्लिकन्स पर स्पष्ट बढ़त हासिल है। संभावित मतदाताओं के बीच डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को 52% से 53% तक समर्थन मिल रहा है, जबकि रिपब्लिकन उम्मीदवार 44% के आसपास चल रहे हैं। 


सीनेट में कांटे की टक्कर और चुनौती
संसद के उच्च सदन यानी सीनेट की लड़ाई बेहद दिलचस्प और पेचीदा है। यहां रिपब्लिकन पार्टी के पास फिलहाल मामूली बढ़त है, लेकिन डेमोक्रेट्स सेंध लगाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। 

कड़े मुकाबले वाले राज्य : सीनेट की बाजी पलटने के लिए डेमोक्रेट्स को कुछ ऐसे मजबूत रिपब्लिकन गढ़ों (जैसे टेक्सास, ओहियो, कंसास या अलास्का) में जीत हासिल करनी होगी, जहां ट्रंप की पार्टी का पारंपरिक रूप से दबदबा रहा है। हालांकि रिपब्लिकन भी सीटें बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed