{"_id":"6add7130097da9072b0fb783","slug":"yemen-houthis-saudi-led-coalition-heavy-strikes-missile-drone-attacks-casualties-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमन: सऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच संघर्ष तेज, रियाद समेत कई शहरों पर मिसाइल-ड्रोन हमले; सना में 8 की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यमन: सऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच संघर्ष तेज, रियाद समेत कई शहरों पर मिसाइल-ड्रोन हमले; सना में 8 की मौत
Sun, 25 Oct 2026 08:32 AM IST
देवेश त्रिपाठी
आईएएनएस, दुबई
आईएएनएस, दुबई
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Sun, 25 Oct 2026 08:32 AM IST
यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच सैन्य टकराव बढ़ गया है। हूतियों ने सऊदी अरब के कई शहरों में एयरपोर्ट, तेल प्रतिष्ठानों और सैन्य ठिकानों पर मिसाइल व ड्रोन हमलों का दावा किया। दूसरी ओर, यमन में हवाई हमलों के दौरान सना प्रांत में आठ लोगों की मौत और 10 से अधिक के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
यमन में 100 हवाई हमलों के जवाब में हूती लड़ाकों का जवाबी हमला
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच संघर्ष तेज हो गया है। हूती लड़ाकों ने शनिवार को सऊदी अरब के कई शहरों में मिसाइल और ड्रोन हमले करने का दावा किया। इसके जवाब में सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन में हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों पर भीषण हवाई हमले किए। इन हमलों में कई लोगों के हताहत होने की खबर है।
हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया ने बयान जारी कर कहा कि संगठन ने शनिवार को सात मिसाइल और ड्रोन हमले किए। इनका निशाना सऊदी अरब के रियाद, यानबू, रबीग, दम्माम, नजरान और खमीस मुशैत शहरों में स्थित एयरपोर्ट, तेल प्रतिष्ठान और एक सैन्य अड्डा थे। सरिया के मुताबिक, रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को दो चरणों में निशाना बनाया गया। इसके अलावा यानबू में सऊदी अरामको के प्रतिष्ठानों और दम्माम में किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी हमले किए गए।
सऊदी गठबंधन ने कई मिसाइलें मार गिराने का किया दावा
सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा कि उसने हूती विद्रोहियों की ओर से रियाद, ताइफ और यानबू शहरों की तरफ दागी गई कई मिसाइलों को रोककर नष्ट कर दिया। इसके अलावा पूर्वी प्रांत में एक ड्रोन को भी मार गिराया गया। सऊदी अरब के नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय ने बताया कि रोकी गई दो मिसाइलों का मलबा मक्का और मदीना क्षेत्रों में गिरा। इसके बाद हूती संगठन ने इन दोनों पवित्र शहरों को निशाना बनाने के आरोपों से इनकार किया। संगठन ने इन दावों को "झूठा और बेबुनियाद" बताया।
विज्ञापन
हूती विद्रोहियों ने किया कार्रवाई का दावा
हूती संगठन ने दावा किया कि शनिवार को किए गए हमले यमन में उसके नियंत्रण वाले इलाकों पर पिछले 24 घंटे में हुए करीब 100 सऊदी हवाई हमलों के जवाब में किए गए। संगठन के मुताबिक, इन हमलों में यमन की राजधानी सना और दक्षिण-पश्चिमी ताइज प्रांत के लाल सागर स्थित बंदरगाह शहर मोखा को भी निशाना बनाया गया।
हूती लड़ाकों के नियंत्रण वाले अल-मसीरा टीवी ने हवाई हमलों में कई लोगों के हताहत होने की खबर दी। रिपोर्ट के मुताबिक, सना प्रांत के हमदान जिले में सीमेंट फैक्टरी के कर्मचारियों के आवास पर हवाई हमला हुआ। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए।
यमन की सरकारी सेना का अभियान तेज
ये हमले ऐसे समय हुए हैं, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यमन सरकार की सेनाओं ने सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के समर्थन से हूती लड़ाकों के खिलाफ अपना सैन्य अभियान तेज कर दिया है। इस अभियान को 'डॉन ऑफ यमन' नाम दिया गया है। इसके जवाब में हूती संगठन मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है।
सरिया ने एक अलग बयान में दावा किया कि हूती बलों ने दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन में अल-नस्र शिविर और एक नौसैनिक सैन्य अड्डे पर सऊदी समर्थित सैन्य जमावड़े को निशाना बनाया। अदन में यमन की सरकार का मुख्यालय है।
अदन में एयरपोर्ट और सैन्य ठिकानों के पास हमले
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, एक स्थानीय सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि हूती विद्रोहियों ने अदन शहर की ओर करीब चार बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इनमें से कुछ अदन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और खोरमक्सर जिले में स्थित प्रमुख सैन्य ठिकानों के पास गिरीं। अधिकारी के अनुसार, एक अन्य मिसाइल अल-तवाही जिले में तटरक्षक बल के मुख्यालय पर गिरी।
यमन में 2014 से जारी है संघर्ष
यमन में संघर्ष 2014 के अंत से जारी है। उस समय हूती विद्रोहियों ने राजधानी सना और देश के उत्तरी हिस्से के बड़े क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद 2015 में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यमन सरकार के समर्थन में सैन्य हस्तक्षेप किया था।