मेष राशि के जातकों के लिए अक्तूबर का महीना मिश्रित फलदायक कहा जाएगा। इस महीने आपको करियर-कारोबार से लेकर आम जीवन में उतार-चढ़ाव भरी स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। माह की शुरुआत में आपको बीते कुछ समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी, लेकिन वह पूरी तरह से समाप्त नहीं होंगी। मेष राशि के जातकों को इस माह भाग्य या किसी व्यक्ति विशेष के भरोसे अपने कार्य को नहीं छोड़ देना चाहिए बल्कि स्वयं परिश्रम और प्रयास के जरिए उसे पूर्ण करना होगा।
अक्तूबर महीने की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में उनके परिश्रम और प्रयास के मुकाबले कम क्रेडिट मिलेगा। जिससे उनके मन में हताशा आ सकती है। इस माह आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपकी बड़ी समस्या का कारण बन सकती है। इसलिए करियर हो या कारोबार उसमें बगैर हताश-निराश हुए पूरे मनोयोग से समय पर कार्य करने का प्रयास करें। माह के मध्य में करियर-कारोबार से जुड़ी लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। इस दौरान आपको व्यवसाय आदि में अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं।
नौकरीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे। इस दौरान आप अपनी समझ-बूझ से बाजार में फंसे हुए धन को निकालने में कामयाब हो जाएंगे। छात्र वर्ग के लिए माह के उत्तरार्ध का समय शुभ परिणामों को लिए रहेगा। प्रेम संबंध में इस माह आपको कुछेक परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की आशंका बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ भी संवाद की कमी के चलते मतभेद बने रहेंगे।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।