बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: मेष

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ और मनचाहे फल देने वाला कहा जाएगा। सप्ताह का पूर्वार्ध उत्तरार्ध के मुकाबले थोड़ा बेहतर कहा जाएगा। इस दौरान आपकी लंबे समय से चली आ रही किसी निजी समस्या का समाधान निकल सकता है। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। यह समय रोजी-रोजगार की दृष्टि से अनुकूल कहा जाएगा। सप्ताह के प्रारंभ में नौकरीपेशा लोगों को जहां कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी, वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी।

सप्ताह के मध्य में अचानक से पिकनिक-पर्यटन आदि का प्रोग्राम बन सकता है। इस दौरान युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा। धार्मिक-मांगलिक कार्य में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय में वृद्धि की संभावना बनेगी। अचानक कहीं से धन की प्राप्ति संभव है। कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति मजबूत और संचित धन में वृद्धि होगी।  इस पूरे हफ्ते आपको घर-परिवार के सदस्यों और आत्मीय लोगों से सुख-सहयोग मिलता रहेगा। प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमियां दूर होंगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय आपके पक्ष में बना हुआ है।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करें तथा सिंदूर का तिलक लगाएं।
विज्ञापन

Recommended

आज का राशिफल: सिंह और मकर राशि वालों के लिए दिन रहेगा शानदार, मिलेगी बड़ी खुशखबरी

05 Sep 2026
04 Sep 2026
04 Sep 2026
04 Sep 2026
04 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
04 Sep 2026
04 Sep 2026
04 Sep 2026
03 Sep 2026
03 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed