Cars Under 10 Lakh: दस लाख में चाहिए तेज रफ्तार? ये 5 कारें देती हैं दमदार पावर और शानदार पिक-अप, देखें लिस्ट
Turbo Cars Under 10 Lakh: आजकल नए कार खरीदार सिर्फ बेहतर माइलेज ही नहीं, बल्कि जबरदस्त पिक-अप और रफ्तार भी चाहते हैं। ऐसे में अगर आप भी एक किफायती बजट में ऐसी कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जानिए दस लाख रुपये के बजट में मिलने वाली उन कारों के बारे में, जो हाईवे पर भी दमदार परफॉर्मेंस देती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Best Turbo Cars India: अगर आपका बजट दस लाख रुपये तक है और आप एक सामान्य इंजर के बजाय कोई ज्यादा जबरदस्त परफॉर्मेंस वाली कार चाहते हैं, तो इस रेंज में कुछ टर्बो-पेट्रोल मॉडल आपके लिए बेहतर विकल्प बन सकते हैं। टर्बो इंजन कम सीसी होने के बावजूद ज्यादा पावर और टॉर्क देने में सक्षम होते हैं। आइए जानते हैं 10 लाख रुपये तक के बजट में मौजूद ऐसी 5 कारों के बारे में, जो अपने रफ्तार के वजह से पसंद की जा रही हैं।
ह्यूंदै i20 N Line
- इस लिस्ट में सबसे पहले ह्यूंदै की i20 N Line है। यह स्पोर्टी ड्राइविंग पसंद करने वालों के बीच एक लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक मानी जा रही है। इसमें 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 120 PS की पावर जेनरेट करता है।
- यह कार करीब 9.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसका स्पोर्टी लुक और दमदार एग्जॉस्ट साउंड इसे सामान्य हैचबैक से अलग बनाता है और खासतौर पर युवाओं को आकर्षित करता है।
टाटा अल्ट्रोज रेसर
- इसके बाद आती है टाटा मोटर्स की अल्ट्रोज रेसर, जिसे कंपनी ने अपनी अल्ट्रोज हैचबैक का परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड वर्जन टाटा अल्ट्रोज रेसर नाम से पेश किया है।
- जैसा कि नाम से ही इसके बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। इसमें ग्राहकों 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 120 PS की पावर देता है। स्पीड पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए तैयार की गई यह कार करीब 10 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
- अल्ट्रोज रेसर उन खरीदारों के लिए खास है जो हैचबैक में सामान्य ड्राइविंग के साथ स्पोर्टी परफॉर्मेंस भी चाहते हैं।
सिट्रोएन C3 टर्बो
- अब आती है सिट्रोएन की C3, जिसका टर्बो वेरिएंट कम कीमत में तेज पिक-अप देने के लिए जाना जाता है।
- इसमें 1.2-लीटर टर्बो इंजन मिलता है, जो 110 PS की पावर जेनरेट करता है और अच्छा टॉर्क देता है। कार का हल्का बॉडी वेट इसके पिक-अप को और फुर्तीला बनाता है। खास तौर पर शुरुआती एक्सेलरेशन के मामले में C3 टर्बो स्पीड पसंद करने वाले ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है।
मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स टर्बो
- लिस्ट में चौथे नंबर पर मारुति सुजुकी की फ्रॉन्क्स है, जो अपने कूपे-स्टाइल SUV डिजाइन के साथ परफॉर्मेंस के लिए भी जानी जाती है। इसके कुछ टर्बो वेरिएंट बजट के आसपास या भीतर मिल जाते हैं।
- कंपनी इसमें 1.0-लीटर बूस्टरजेट टर्बो इंजन देती है। इसका ड्राइविंग रिस्पॉन्स मारुति की कई सामान्य कारों के मुकाबले ज्यादा तेज महसूस होता है।
- हाईवे पर इसकी स्टेबिलिटी और तेज थ्रॉटल रिस्पॉन्स इसे ऐसे ग्राहकों के लिए आकर्षक बनाते हैं, जिन्हें SUV जैसा लुक और टर्बो परफॉर्मेंस दोनों चाहिए।
महिंद्रा XUV 3XO
- महिंद्रा XUV 3XO इस लिस्ट में सब-कॉम्पैक्ट SUV विकल्प है। इसका बेस और मिड-वेरिएंट 10 लाख रुपये तक के बजट में आते हैं। इसमें 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो शुरुआती मॉडल से ही दमदार पावर देने के लिए जाना जाता है।
- एसयूवी का वजन ज्यादा होने के बावजूद इसका इंजन मजबूत परफॉर्मेंस देता है। हाईवे पर इसका पावर आउटपुट इसे बड़ी गाड़ियों को चुनौती देने में सक्षम बनाता है, जबकि इसका सस्पेंशन तेज रफ्तार में भी अच्छा संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।