फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar-deled-result-2026-bseb-first-second-year-result

डीएलएड रिजल्ट 2026 जारी: प्रथम वर्ष में 95.40% और द्वितीय वर्ष में 95.53% अभ्यर्थी हुए सफल

Mon, 28 Sep 2026 08:27 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Mon, 28 Sep 2026 08:27 PM IST
सार
Register For Event

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। प्रथम वर्ष में 95.40 फीसदी और द्वितीय वर्ष में 95.53 फीसदी अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। अभ्यर्थी बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर रोल कोड और रोल नंबर दर्ज कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन
bihar-deled-result-2026-bseb-first-second-year-result
डीएलएड के दोनों वर्ष का परिणाम जारी। - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड (फेस टू फेस) प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष की परीक्षा का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया। समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने परीक्षाफल जारी किया। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://deledresult.biharboardonline.org पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

डीएलएड प्रथम वर्ष (सत्र 2025-2027) की परीक्षा में कुल 32,167 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें 30,689 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस परीक्षा का उत्तीर्णता प्रतिशत 95.40 रहा। वहीं, डीएलएड द्वितीय वर्ष (सत्र 2024-26) की परीक्षा में 30,939 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें 29,559 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। द्वितीय वर्ष का उत्तीर्णता प्रतिशत 95.53 रहा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: चुनाव आयोग के खिलाफ शेखपुरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

रोल कोड और रोल नंबर से डाउनलोड करें रिजल्ट
बिहार बोर्ड के अनुसार, परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज कर परीक्षाफल देख सकते हैं। अभ्यर्थी रिजल्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed