फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bpsc-218-head-of-department-posts-zero-applications-bihar-polytechnic-recruitment

बिहार: सरकारी नौकरी के लिए मची होड़ के बीच बीपीएससी का हैरान करने वाला मामला, 218 पदों पर शून्य आवेदन

Tue, 29 Sep 2026 04:55 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2026 04:55 PM IST
सार
Register For Event

बिहार में सरकारी नौकरी के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आने के बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। BPSC को राजकीय पॉलिटेक्निक और महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्ष के 218 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन मंगाने के बाद भी एक भी आवेदन नहीं मिला। इसके बाद आयोग ने संबंधित अधियाचन विभाग को वापस कर दिया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
bpsc-218-head-of-department-posts-zero-applications-bihar-polytechnic-recruitment
बिहार लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को बताया कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में 218 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पिछले साल जारी विज्ञापनों के जवाब में एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ।

विज्ञापन

बीपीएससी ने एक बयान में बताया कि विभाग की ओर से विभिन्न राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्ष समेत अन्य शिक्षकों की नियुक्ति की जानी थी। इन पदों पर आवेदन नहीं मिलने के बाद आयोग ने संबंधित अधियाचन विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार को वापस कर दिया है।

विज्ञापन

बीपीएससी ने अपने 'महत्वपूर्ण सूचना' नोटिस में कहा कि आयोग ने 26 अगस्त 2025 को विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधीन राजकीय पॉलिटेक्निक और राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभिन्न विभागों/विषयों में विभागाध्यक्ष के कुल 218 रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन विज्ञापनों में से नौ के लिए एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था। इसके बाद आयोग ने संबंधित विज्ञापनों के लिए दोबारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए। हालांकि, दोबारा आवेदन मांगे जाने के बाद भी इन सभी विज्ञापनों के तहत प्राप्त आवेदनों की संख्या शून्य ही रही।

आयोग ने कहा कि इन विज्ञापनों के संबंध में उसके स्तर पर आगे कोई कार्रवाई अपेक्षित नहीं थी। इसलिए संबंधित अधियाचन विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार को वापस कर दिए गए हैं।

16 विषयों में जारी हुआ था भर्ती विज्ञापन
218 विभागाध्यक्ष पदों के लिए 16 विषयों में विज्ञापन जारी किए गए थे। इनमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 33, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के 43, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 42, सिविल इंजीनियरिंग के 45 और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के 39 पद शामिल थे।



ये भी पढ़ें- बिहार: 'मेरे लिए यह संभव नहीं था'...टिकट देने के बाद वापस लिया, उसी प्रत्याशी का जन सुराज को लेकर बड़ा खुलासा

विभाग ने कहा- आगे की कार्रवाई पर करेंगे विचार
इस घटनाक्रम पर विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अपर सचिव अहमद महमूद ने PTI से कहा, "इस संबंध में बीपीएससी से विभाग को सूचना मिली है। हम इसकी जांच करेंगे और इसके बाद आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed