फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   chhapra muzaffarpur nh 722 bheldi toll plaza 18 wheeler hyva toto accident four killed

Bihar News: छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच पर भीषण हादसा, हाइवा ने टोटो को रौंदा; चार की मौत, तीन घायल

Mon, 24 Aug 2026 10:58 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 24 Aug 2026 10:58 AM IST
सार
Register For Event

छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर भेल्दी थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित 18 चक्का हाइवा ने सामने से आ रहे टोटो को रौंद दिया। हादसे में टोटो सवार तीन लोगों और एक साइकिल सवार समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि टोटो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
chhapra muzaffarpur nh 722 bheldi toll plaza 18 wheeler hyva toto accident four killed
18 चक्का हाइवा ने टोटो को कुचला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर भेल्दी थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। मकेर की ओर से छपरा की तरफ जा रहे एक अनियंत्रित 18 चक्का हाइवा ने सामने से एक टोटो को रौंद दिया। हादसे में टोटो सवार परिवार के तीन लोगों और एक साइकिल सवार समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, टोटो चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मकेर में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

हादसे में चार लोगों की मौत

हादसे में मृतकों की पहचान अमनौर थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज निवासी फारूक मियां, उनकी पतोहू और इब्राहिम मियां की पत्नी शहीदा खातून, इब्राहिम मियां की पुत्री शाना प्रवीण और सोनहो निवासी दीपन पंडित के पुत्र सुरेश पंडित के रूप में हुई है।

विज्ञापन

वहीं, घायलों में इरशाद, इलियास अंसारी के पुत्र दिलशाद अंसारी और आलमगीर अंसारी के पुत्र जुनैद अंसारी शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मकेर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज कराने गड़खा गया था परिवार

बताया जा रहा है कि फारूक मियां के इलाज के लिए उनकी पतोहू पूरे परिवार के साथ टोटो से गड़खा गई थी। उपचार कराने के बाद परिवार टोटो से वापस लौट रहा था। इसी दौरान भेल्दी थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित 18 चक्का हाइवा ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हाइवा की चपेट में आने से सड़क से गुजर रहे एक साइकिल सवार की भी मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए।

11 हजार वोल्ट के बिजली पोल को भी मारी टक्कर

हादसे के दौरान अनियंत्रित हाइवा ने सड़क किनारे लगे 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के पोल को भी ध्वस्त कर दिया। इससे इलाके में बिजली व्यवस्था को लेकर भी खतरा पैदा हो गया। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

हादसे के बाद सड़क पर लगा लंबा जाम

घटना की सूचना मिलते ही भेल्दी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने सड़क पर लगे जाम को हटाने का प्रयास किया, लेकिन मृतकों के परिजन और स्थानीय लोग काफी आक्रोशित थे। उन्होंने पुलिस की बात मानने से इनकार कर दिया और जाम हटाने को तैयार नहीं हुए। स्थिति बिगड़ती देख मकेर थानाध्यक्ष संग्राम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। पुलिस लगातार लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास करती रही।

हादसे के बाद गांव में पसरा मातम

भीषण सड़क हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, सड़क पर जाम के कारण दोनों तरफ सैकड़ों ट्रक और अन्य वाहन फंसे रहे। पुलिस और प्रशासन की टीम स्थिति को नियंत्रित करने और जाम हटाने के प्रयास में जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed