फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news JehanabadHIV warning: roadside tattoos and ear and nose piercings can increase

Bihar News: सड़क किनारे टैटू या नाक-कान छिदवा रहे हैं? सावधान! संक्रमित सुई बढ़ा सकती है HIV का खतरा

Thu, 20 Aug 2026 07:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2026 07:34 PM IST
सार
Register For Event

जहानाबाद में एचआईवी/एड्स जागरूकता बैठक में अधिकारियों ने सड़क किनारे या मेलों में असुरक्षित तरीके से टैटू बनवाने और नाक-कान छिदवाने को लेकर लोगों को सावधान किया। उन्होंने कहा कि संक्रमित सुई या उपकरण के दोबारा इस्तेमाल से संक्रमण का खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
Bihar news JehanabadHIV warning: roadside tattoos and ear and nose piercings can increase
Bihar news JehanabadHIV को लेकर चेतावनी, सड़क किनारे टैटू बनाने और नाक-कान छिदवाने से बढ़ सकता

विस्तार

अगर आप भी स्टाइलिश दिखने के शौक में मेलों या सड़क किनारे टैटू बनवा रहे हैं या नाक-कान छिदवा रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। आपका यह शौक गंभीर संक्रमण का कारण बन सकता है। जहानाबाद के विकास भवन सभागार में जिला एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में एचआईवी/एड्स से बचाव एवं नियंत्रण को लेकर जिला स्तरीय संयुक्त कार्यकारी समूह की संवेदीकरण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पीयूष ने की।

विज्ञापन

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने जिले में संक्रमण के फैलाव के पैटर्न पर चिंता जताते हुए एक अहम जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि असुरक्षित यौन संबंध और संक्रमित रक्त के अलावा सड़क किनारे और मेलों में बिना सुरक्षा मानकों के बनाए जाने वाले टैटू तथा नाक-कान छिदवाने से भी संक्रमण का खतरा हो सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि चंद रुपये बचाने और थोड़ी सी लापरवाही के कारण लोगों को गंभीर स्वास्थ्य जोखिम का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

'ऐसा करने पर संक्रमण फैलने का खतरा रहता है'
उप विकास आयुक्त ने बताया कि टैटू बनाने में इस्तेमाल होने वाली नई सुई की कीमत करीब 100 रुपये या उससे अधिक होती है। पैसों की बचत और जागरूकता की कमी के कारण कुछ टैटू कलाकार एक ही सुई का इस्तेमाल कई लोगों पर कर देते हैं। यदि किसी संक्रमित व्यक्ति के शरीर पर इस्तेमाल की गई सुई को उचित तरीके से स्टरलाइज किए बिना दूसरे व्यक्ति पर इस्तेमाल किया जाए, तो संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। इसी तरह ग्रामीण इलाकों और बाजारों में बिना सुरक्षा मानकों के एक ही औजार से नाक और कान छिदवाने से भी संक्रमण का जोखिम बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: मां की हत्या कर रची लूट की कहानी! 45 हजार के लालच में बेटे ने उतारा मौत के घाट; पुलिस ने खोला राज

भ्रांतियों को दूर करना बेहद जरूरी
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि एचआईवी/एड्स को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना बेहद जरूरी है। एचआईवी/एड्स छुआछूत की बीमारी नहीं है। साथ बैठने, छूने या साथ खाना खाने से यह संक्रमण नहीं फैलता। संक्रमण मुख्य रूप से असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई और दूषित रक्त के संपर्क में आने से फैल सकता है।

जिले में लगातार स्क्रीनिंग की जा रही है और संक्रमण के मामले भी सामने आ रहे हैं। लोगों को घबराने के बजाय सतर्क रहने और सुरक्षित तरीकों को अपनाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed