फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Degenerate son murders mother for ₹45,000, concocts false robbery story Motihari Bihar News

Bihar News: मां की हत्या कर रची लूट की कहानी! 45 हजार के लालच में बेटे ने उतारा मौत के घाट; पुलिस ने खोला राज

Thu, 20 Aug 2026 03:48 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2026 03:48 PM IST
सार
Register For Event

पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि में महिला की हत्या और 45 हजार रुपये की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतका के बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ही मां की हत्या कर वारदात को लूट का रूप देने की साजिश रची थी। आरोपी की निशानदेही पर खून लगा चाकू, कपड़े, मोबाइल और 89,650 रुपये बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Degenerate son murders mother for ₹45,000, concocts false robbery story Motihari Bihar News
पुलिस के गिरफ्त में मां की हत्या करने वाला हत्यारा बेटा

विस्तार

पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में 45 हजार रुपये की लूट और महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए मृतका के बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कलयुगी बेटे ने ही अपनी मां की हत्या कर घटना को लूट का रूप देने की साजिश रची थी। मामले में आलम हुसैन (23), पिता स्व. उसमान मियां, निवासी बनकटवा थाना क्षेत्र, पहाड़पुर, को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

पुलिस को दिए आवेदन में मृतका के पति जुम्मन मियां ने बताया था कि 18 अगस्त को उनकी पत्नी नजमा खातून (45) अरेराज स्थित बैंक से 45 हजार रुपये निकालकर अपने पुत्र आलम हुसैन के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। इसी दौरान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सरैया गांव स्थित चिमनी के पास चार अपराधियों द्वारा बाइक रोककर महिला और उसके पुत्र के साथ मारपीट करने तथा रुपये से भरा बैग लूटकर ले जाने की बात सामने आई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में मृतका और उसका पुत्र बाइक से जाते दिखाई दिए, लेकिन उनके पीछे किसी संदिग्ध व्यक्ति के आने का साक्ष्य नहीं मिला। इससे पुलिस को घटना की कहानी पर संदेह हुआ। पूछताछ में आलम हुसैन लगातार अपना बयान बदलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर रोने का नाटक किया
सख्ती से पूछताछ के बाद पुलिस के अनुसार, आलम हुसैन ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपनी मां की हत्या कर रुपये हड़पने की योजना बनाई थी। उसने अरेराज से चाकू खरीदा और अपनी मां को बहाने से ईंट के खेत की ओर ले गया। वहां चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में छोड़ दिया। इसके बाद घटना को लूट का रूप देने के लिए मां की चप्पल और अन्य सामान घटनास्थल पर फेंक दिए तथा सड़क पर रोने का नाटक किया।



ये भी पढ़ें- Bihar News: तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर हमला, कहा- बिहार को पुलिस स्टेट बनाना चाहते हैं सम्राट चौधरी

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू, मृतका और आरोपी की चप्पल, खून लगे कपड़े, मोबाइल तथा 89,650 रुपये बरामद किए हैं। हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार के अनुसार, बरामदगी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed