Bihar News: मुजफ्फरपुर में कारोबारी का अपहरण, 10 लाख की फिरौती; 8 घंटे में बलिया से सकुशल बरामद, चार गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर से अगवा कारोबारी को पुलिस ने महज आठ घंटे में बलिया से सकुशल बरामद कर लिया। यूपी पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र से अगवा किए गए कारोबारी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज आठ घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी पुलिस के सहयोग से कारोबारी चंदन कुमार को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से बरामद किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।
इनमें दो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जबकि दो बिहार के समस्तीपुर और वैशाली जिले के निवासी हैं। अपहरणकर्ताओं ने कारोबारी को अगवा करने के बाद उत्तर प्रदेश ले जाकर वहां से फोन किया और परिजनों से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
दरअसल, 19 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र से कुछ अज्ञात लोगों ने एक कारोबारी का अपहरण कर लिया है। अपहरणकर्ताओं ने कारोबारी को छोड़ने के एवज में उसके परिवार से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। इसके बाद डरे-सहमे परिवार ने पुलिस से मदद मांगी।
एक टीम उत्तर प्रदेश के लिए रवाना की गई
मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मानवीय सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान अपहरणकर्ताओं का लोकेशन उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के आसपास मिला। इसके बाद मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी पुलिस को मामले की जानकारी दी और एक टीम उत्तर प्रदेश के लिए रवाना की गई। विशेष टीम ने मौके पर पहुंचकर एक ठिकाने से कारोबारी को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस ने चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैशाली के सूरज कुमार उर्फ सूरजभान सिंह, सारण के रोशन कुमार, कानपुर के गौरव सिंह और समस्तीपुर के अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल वाहन और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
आरोपियों के आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा
पूरे मामले में सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र निवासी कारोबारी चंदन कुमार का अज्ञात वाहन से अपहरण कर उसे उत्तर प्रदेश ले जाया गया था। उसे बलिया जिले में एक गुप्त स्थान पर रखा गया था। इसी दौरान कारोबारी की पत्नी से उसे छुड़ाने के एवज में 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।
ये भी पढ़ें- Bihar News: मां की हत्या कर रची लूट की कहानी! 45 हजार के लालच में बेटे ने उतारा मौत के घाट; पुलिस ने खोला राज
इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए बलिया जिले से सभी अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और कारोबारी को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस टीम गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल वाहन और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं। पकड़े गए सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा है।

अपहण कांड का खुलासा

अपहण कांड का खुलासा