फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   patna bikram jamalpur ward member kariman saw murder scissors attack accused vikas kumar arrested

बिहार: वार्ड सदस्य की बेरहमी से हत्या, घर का दरवाजा खुलवाकर गले-पेट पर कैंची से किए वार, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 14 Oct 2026 10:38 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 14 Oct 2026 10:38 AM IST
सार
Register For Event

पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में अख्तियारपुर मझौली पंचायत के वार्ड संख्या 11 के सदस्य करीमन साव की कैंची से हमला कर हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार, बीती रात एक हमलावर ने उनके घर का दरवाजा खुलवाया और उनके गले व पेट पर कैंची से ताबड़तोड़ वार किए।

विज्ञापन
patna bikram jamalpur ward member kariman saw murder scissors attack accused vikas kumar arrested
वार्ड सदस्य करीमन साव की कैंची से गोदकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में अख्तियारपुर मझौली पंचायत के वार्ड संख्या 11 के सदस्य करीमन साव की कैंची से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों के मुताबिक, बीती रात एक हमलावर ने करीमन साव के घर का दरवाजा खुलवाया और अचानक उन पर कैंची से ताबड़तोड़ वार कर दिए। आरोप है कि हमलावर ने जान से मारने की नीयत से उनके गले और पेट पर कैंची से हमला किया। गंभीर रूप से घायल करीमन साव के शरीर से काफी खून बहने लगा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल करीमन साव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दतियाना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

घर का दरवाजा खुलवाया, फिर कैंची से किए ताबड़तोड़ वार

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात की है। एक हमलावर करीमन साव के घर पहुंचा और दरवाजा खुलवाया। इसके बाद उसने अचानक उन पर कैंची से हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हमलावर ने उनके गले और पेट में कैंची घोंप दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके शरीर से काफी खून बहने लगा। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की सूचना मिलते ही बिक्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। खून से लथपथ करीमन साव को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दतियाना ले जाया गया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। करीमन साव की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पंचायत प्रतिनिधि की हत्या से गांव में शोक और भय का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाजपुरा गांव से आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। पुलिस ने हत्या के आरोपी को महाजपुरा गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नौबतपुर थाना क्षेत्र के कोरावां गांव निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, ताकि वारदात के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।

घटनास्थल से खून से सनी कैंची बरामद, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

पुलिस ने घटनास्थल के पास से खून से सनी कैंची बरामद की है। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जहां से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस हत्या के कारणों और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ जारी है और जांच के बाद ही हत्या की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed