फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   phulwari-sharif-gas-cylinder-blast-woman-dies-fire

बिहार: गैस सिलेंडर फटने से मकान में लगी भीषण आग, खाना बना रही महिला की जलकर मौत; बेटी और दो नाती सुरक्षित

Wed, 07 Oct 2026 08:57 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2026 08:57 PM IST
सार
Register For Event

फुलवारी नगर परिषद के वार्ड 22 स्थित हाजी हरमैन मोहल्ले में गैस सिलेंडर फटने से मकान की दूसरी मंजिल में भीषण आग लग गई। हादसे में खाना बना रही 47 वर्षीय रेहाना खातून की जलकर मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी और दो नाती सुरक्षित बचा लिए गए। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
phulwari-sharif-gas-cylinder-blast-woman-dies-fire
आग और धुएं का गुबार देखकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के फुलवारी नगर परिषद के वार्ड 22 स्थित हाजी हरमैन मोहल्ले में बुधवार दोपहर गैस सिलेंडर फटने से एक मकान की दूसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। हादसे में किचन में खाना बना रही 47 वर्षीय रेहाना खातून की जलकर मौत हो गई। घर में मौजूद उनकी 13 वर्षीय बेटी अलीफा और दो नाती इशान (3) व सैफ (डेढ़ वर्ष) को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पत्नी को बचाने के प्रयास में मो. मन्नान के हाथ में मामूली चोट आई।

विज्ञापन

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग और धुएं का गुबार देखकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर दमकल की दो बड़ी और दो छोटी गाड़ियां पहुंचीं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अगलगी में टीवी, फ्रिज, पलंग, जेवर समेत घर का अन्य सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन

मृतका के दामाद मो. इमरान ने बताया कि रेहाना किचन में खाना बना रही थीं, तभी सिलेंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई और सिलेंडर फट गया। बुधवार को ही पुराना सिलेंडर खत्म होने के बाद इंडेन का नया सिलेंडर लगाया गया था। स्थानीय लोगों ने गैस रिसाव की आशंका जताई है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ पटना में सेवा ज्योति यात्रा शुरू, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

स्थानीय लोगों ने दमकल पहुंचने में देरी को लेकर अतिक्रमण को जिम्मेदार ठहराया। लोगों के अनुसार, चुनौती कुआं से घटनास्थल तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण और बेतरतीब खड़े ऑटो-ई-रिक्शा के कारण दमकल वाहनों को पहुंचने में परेशानी हुई। लोगों ने 112 पर कई बार फोन करने के बावजूद तत्काल रिस्पॉन्स नहीं मिलने का भी आरोप लगाया।

प्रभारी डीएसपी अजीत कुमार ने रेहाना खातून की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि घर के अन्य सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed