फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar-military-police-13th-battalion-40-jawans-sick-tear-gas-training

बड़ी खबर : बिहार SAP के 122 जवान बीमार; आंसू गैस के कारण BMP 13 परिसर में अफरातफरी

Wed, 07 Oct 2026 09:58 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2026 09:58 PM IST
सार
Register For Event

बिहार समेत देशभर में प्रदर्शनकारियों पर जिस आंसू गैस का इस्तेमाल होता है, उसे लेकर थोड़ी भी गड़बड़ी कितनी बड़ी मुसीबत बन सकती है अब बिहार मिलिट्री पुलिस  इसे झेल रही है। बीएमपी 13 के करीब 40 जवान बीमार हो गए हैं। अबतक सामने आई जानकारी के मुताबिक कुल 122 जवान अस्पताल पहुंचे हैं। जबकि कई जवानों को इमरजेंसी में रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
bihar-military-police-13th-battalion-40-jawans-sick-tear-gas-training
बिहार मिलिट्री पुलिस के बीमार जवानों का उपचार जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार मिलिट्री पुलिस की 13वीं बटालियन के 40 जवान बीमार हो गए हैं। खबर लिखे जाने तक कुल 122 जवान अस्पताल उपचार के लिए पहुंच चुके हैं। 30 से 35 जवान इमरजेंसी में रखे गए हैं। उन्हें दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाया गया है। प्राथमिक सूचना के अनुसार आंसू गैस के इस्तेमाल को लेकर प्रशिक्षण के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसके कारण यह स्थिति सामने आई है। डीएमसीएच में बीमार जवानों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों का दल मौके पर आ गया है। वरीय अधिकारी भी डीएमसीएच पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

बीएमपी के कमांडेंट रवीश कुमार ने जानें क्या बताया?
जवानों के बीमार पड़ने का कारण बीएमपी के कमांडेंट रवीश कुमार ने बताया कि बुधवार को प्रशिक्षित जवानों को आंसू गैस का गोला दागने की ट्रेनिंग दी जा रही थी। इस दौरान एक्सप्लोसिव ब्लास्ट होने के कारण करीब 37 जवानों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बड़ी खबर: बिहार मिलिट्री पुलिस के 40 जवान बीमार; आंसू गैस के कारण बीएमपी13 में अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के संबंध में बीएमपी-13 के कमांडेंट रवीश कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि कुल सात जवानों की तबीयत बिगड़ी थी, जिन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। हालांकि, डीएमसीएच में लगभग 35 से 40 जवानों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed