फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   rjd party leader tejashwi yadav attacked bihar cm samrat choudhary on financial crisis in bihar news

Bihar : तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी सरकार पर बड़ा आरोप; खजाना खाली होने पर तर्क दे किसे बताया जिम्मेदार?

Fri, 21 Aug 2026 12:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 21 Aug 2026 12:17 PM IST
सार
Register For Event

Tejaswi Yadav: राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के खजाना का मुद्दा फिर से उठाया है। उन्होंने कहा कि वित्तीय संकट का असर सरकारी विभागों के कर्मचारियों, पेंशनधारकों और विभिन्न योजनाओं पर पड़ रहा है।

विज्ञापन
rjd party leader tejashwi yadav attacked bihar cm samrat choudhary on financial crisis in bihar news
तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी सरकार पर निशाना साधा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की वित्तीय स्थिति को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर निशाना साधा है। शुक्रवार को जारी बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की राजकोषीय स्थिति बेहद खराब हो चुकी है और सरकार लगातार कर्ज का बोझ बढ़ा रही है। तेजस्वी ने दावा किया कि बिहार पर सार्वजनिक ऋण का दबाव कई गुना बढ़ गया है और इसके बावजूद सरकारी खजाने में विकास कार्यों के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि वित्तीय संकट का असर सरकारी विभागों के कर्मचारियों, पेंशनधारकों और विभिन्न योजनाओं पर पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन, ठेकेदारों के लंबित भुगतान और विकास कार्यों के लिए समय पर राशि उपलब्ध कराने में सरकार को परेशानी हो रही है। उन्होंने छात्र कल्याण योजनाओं को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। तेजस्वी का आरोप है कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की राशि घटाई गई है और छात्रवृत्ति को समाप्त करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


'2025-26 में राजकोषीय घाटा 5.8 फीसदी'
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में राजस्व घाटे के साथ कर्ज का बोझ भी बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का राजकोषीय घाटा जीएसडीपी का 5.8 प्रतिशत रहा, जो प्रमुख राज्यों में सबसे अधिक था। उन्होंने कहा कि राज्य की आय और खर्च के बीच बढ़ता अंतर चिंता का विषय है। सरकार को राजस्व संग्रह बढ़ाने, खर्च को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने और कर्ज प्रबंधन के लिए दीर्घकालिक रणनीति तैयार करनी चाहिए।
विज्ञापन


'सरकार के पास वित्तीय प्रबंधन की ठोस योजना नहीं'
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार के पास राजस्व बढ़ाने और राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करने की कोई स्पष्ट दीर्घकालिक योजना नहीं है। उनका कहना है कि लगातार बढ़ते कर्ज के बावजूद राज्य के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। तेजस्वी ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है, लेकिन आम लोगों को इसका लाभ दिखाई नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


'पिछले दो वर्षों में रिकॉर्ड कर्ज लिया, पैसा कहां गया?'
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार ने पिछले दो वर्षों में बड़ी मात्रा में कर्ज लिया है। इसके बावजूद सरकारी खजाना खाली होने की स्थिति क्यों बनी, सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि बिहार का पैसा आखिर जा कहां रहा है? उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार की मौजूदा आर्थिक स्थिति केवल सरकार की चिंता नहीं, बल्कि राज्य के हर नागरिक के लिए गंभीर मुद्दा है।

Bihar: कंटेंट क्रिएटर्स को कितने व्यूज पर कितनी राशि देगी सरकार, सोशल मीडिया नीति में क्या बदला? जानिए सब कुछ

सरकार पर भ्रष्टाचार के भी लगाए आरोप
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में भ्रष्टाचार और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग को रोकने में एनडीए सरकार विफल रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ते कर्ज, राजकोषीय घाटे और कमजोर राजस्व व्यवस्था का सीधा असर बिहार के विकास और आम लोगों के भविष्य पर पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से वित्तीय स्थिति पर श्वेतपत्र जारी करने, कर्ज और खर्च का स्पष्ट हिसाब सार्वजनिक करने तथा राजस्व बढ़ाने की ठोस रणनीति बताने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed