फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sanjay Saraogi Attacks Prashant Kishor Jan Suraaj Bihar Politics CM Samrat Choudhary Controversy

बिहार: संजय सरावगी का प्रशांत किशोर पर हमला, बोले- 'राजद के जंगलराज का सूट-बूट वाला अपग्रेडेड वर्जन'

Fri, 16 Oct 2026 07:52 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रतीक पांडेय Updated Fri, 16 Oct 2026 07:52 PM IST
सार
Register For Event

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर प्रशांत किशोर के कथित बयान पर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इसे हिंसक भाषा और गैरजिम्मेदाराना राजनीति बताते हुए जन सुराज के संस्थापक पर कई आरोप लगाए। उन्होंने फंडिंग, चुनावी खर्च और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी पारदर्शिता की मांग की।

विज्ञापन
Sanjay Saraogi Attacks Prashant Kishor Jan Suraaj Bihar Politics CM Samrat Choudhary Controversy
संजय सरावगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर द्वारा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के लिए गोली मारने संबंधी कथित बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ और बेहद गैरजिम्मेदाराना बताया है।
विज्ञापन


हिंसक भाषा को बताया लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ
उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति खुद को नई सोच और विकास की राजनीति का प्रतीक बताता है, यदि वह संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री के खिलाफ ऐसी हिंसक भाषा का इस्तेमाल करता है, तो उसकी राजनीतिक सोच और मंशा पर गंभीर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने स्पष्टता के साथ कहा कि ऐसी हिंसक भाषा का प्रयोग करना यह साबित करता है कि यह राजद के जंगलराज का ही सूट-बूट वाला, अपग्रेडेड वर्जन है।
विज्ञापन


'बिहार की छवि खराब करने वाले बयान देते हैं प्रशांत किशोर'
संजय सरावगी ने कहा कि बिहार की जनता को उपदेश देने वाले प्रशांत किशोर पहले अपनी भाषा और आचरण पर आत्ममंथन करें। मुख्यमंत्री के खिलाफ हिंसा की बात करना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर लगातार बिहार की छवि खराब करने वाले बयान देते रहे हैं। राजनीति में विरोध का अधिकार सबको है, लेकिन विरोध के नाम पर हिंसा को प्रोत्साहित करना लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है। बिहार को जंगलराज की राजनीति की ओर धकेलने की ऐसी कोशिशों को जनता सफल नहीं होने देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशांत किशोर की राजनीतिक यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका पूरा राजनीतिक इतिहास अवसर के अनुसार पाला बदलने और जिम्मेदारी से पीछे हटने का रहा है। कभी भाजपा, कभी कांग्रेस, कभी जदयू और फिर दूसरे दलों के लिए चुनावी रणनीति बनाने वाले प्रशांत किशोर अब जनता को सुशासन का पाठ पढ़ा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब जिम्मेदारी निभाने और जमीन पर काम करने का समय आता है, तब प्रशांत किशोर रास्ता बदल लेते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार को ऐसे राजनीतिक पर्यटक नहीं, बल्कि समर्पित जनसेवक चाहिए, जो संकट के समय जनता के साथ खड़े रहें।

बाढ़ प्रभावितों के बीच भूमिका पर भी उठाए सवाल
सरावगी ने बांकीपुर उपचुनाव के बाद बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच उनकी भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब लोग संकट से जूझ रहे थे, तब प्रशांत किशोर की प्राथमिकता जनसेवा के बजाय राजनीतिक गतिविधियां थीं। उन्होंने कहा कि मुंबई यात्रा और कथित राजनीतिक मुलाकातों को लेकर उठ रहे सवालों पर प्रशांत किशोर को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। साथ ही, जन सुराज की फंडिंग, चुनावी खर्च और राजनीतिक परामर्श से जुड़े कारोबार के बारे में भी पारदर्शिता दिखानी चाहिए। इन आरोपों की निष्पक्ष जांच और तथ्यों के सार्वजनिक होने से ही स्थिति स्पष्ट हो सकती है।


जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग
सरावगी ने कहा कि ये आरोप हैं, जिन पर तथ्यों के आधार पर स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। बिहार की जनता अब नारों और प्रचार से नहीं, जवाबदेही और वास्तविक काम से नेताओं का मूल्यांकन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed