फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   vaishali-raghopur-boat-accident-gandhi-setu-Manay people-missing

बिहार में गांधी सेतु के पास बड़ा नाव हादसा: बोल्डर से टकराकर गंगा में डूबी नाव; तीन लोग लापता

Tue, 08 Sep 2026 03:44 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2026 03:44 PM IST
सार
Register For Event

हाजीपुर में महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 9 के पास मंगलवार को नाव डूबने से बड़ा हादसा हो गया। नाव पर सवार करीब 10 लोगों में से सात को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम उनकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
vaishali-raghopur-boat-accident-gandhi-setu-Manay people-missing
लापता लोगों की तलाश जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाजीपुर में महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 9 के पास मंगलवार को बड़ा नाव हादसा हो गया। तेरसिया दियारा इलाके से गुजर रही एक नाव बाढ़ के पानी में मौजूद बोल्डर से टकराने के बाद असंतुलित होकर डूब गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, नाव पर करीब 10 लोग सवार थे। इनमें से सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि तीन लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

घटना गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि नाव तेरसिया दियारा की ओर से महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 9 के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान नाव पानी में मौजूद बोल्डर से टकरा गई। टक्कर के बाद नाव का संतुलन बिगड़ गया और कुछ ही देर में वह बाढ़ के पानी में डूब गई।

विज्ञापन

तीन लोगों का अभी पता नहीं चल सका
नाव के अचानक डूबने के बाद उसमें सवार लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद कुछ लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि स्थानीय लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, अब तक सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि तीन लोगों का अभी पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोग बाढ़ के पानी में लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा है और सभी लापता लोगों के सुरक्षित मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

नाव पर करीब 10 लोग सवार थे
नाव हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन भी सक्रिय हो गया। एसडीआरएफ की टीम के साथ स्थानीय थाना पुलिस और अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। टीम के पहुंचने के बाद लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बिहार: BDO आनंद कुमार विभूति के किराए के घर पर EOU की छापेमारी, दस्तावेजों और सामान की जांच; क्या हुआ बरामद?

स्थानीय लोगों के अनुसार, नाव पर करीब 10 लोग सवार थे, जिनमें से सात लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। तीन लोगों के लापता होने की सूचना है। स्थानीय लोग भी अपने स्तर से उनकी तलाश कर रहे हैं।

फिलहाल लापता तीन लोगों की तलाश जारी है। प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम के पहुंचने के बाद रेस्क्यू अभियान तेज किए जाने की उम्मीद है। हादसे के बाद तेरसिया दियारा और गांधी सेतु के आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed