{"_id":"6ab51889ac31abe1d2089531","slug":"birthday-boy-beaten-with-belt-by-friend-viral-video-2026-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन का जश्न मना रहे बर्थडे बॉय को दोस्त ने बेल्ट से पीट दिया, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
जन्मदिन का जश्न मना रहे बर्थडे बॉय को दोस्त ने बेल्ट से पीट दिया, वीडियो हुआ वायरल
Thu, 24 Sep 2026 06:03 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Thu, 24 Sep 2026 06:03 PM IST
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक लड़के अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए खुले मैदान में इकट्ठा हुए हैं। इस दौरान बर्थ बाॅय को एक दोस्त बेल्ट से पीटने लगता है।
विज्ञापन
जन्मदिन का जश्न मना रहे बर्थडे बॉय को दोस्त ने बेल्ट से पीट दिया
- फोटो : एक्स
विस्तार
जन्मदिन दोस्त जमतक मस्ती करते हैं। केक काटने से लेकर चेहरे पर केक लगाना और फिर बर्थडे बॉय को पीटना आम हो चुकीहै। लेकिन क्या आपने किसी को जन्मदिन पर बेल्ट से पीटते हुए देखा है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वीडियो में जन्मदिन के जश्न के दौरान दोस्त अपने दोस्त के साथ ऐसी मस्ती करता है, जिस देखकर आप हंसी छूट जाएगी। साथ ही मन में यह भी सवाल आएगा कि क्या इस हद तक भी मजाक किया जा सकता है, क्योंकि इस तरह के हंसी मजाक में गंभीर चोट लग सकती है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं लड़के के जन्मदिन पर कुछ दोस्त इकट्ठा हुए हैं। सभी मिलकर जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। केक काटने के बाद दोस्तों की मस्ती बढ़ जाती है। इसी दौरान एक दोस्त बेल्ट निकालता है और बर्थडे बॉय को पीटता है। वह तीन बार उसे बेल्ट मारता है और बर्थडे बॉय हंस टालता है। दोस्त को बेल्ट से मारना आता देख बर्थडे बॉय बचने की कोशिश करता है। वीडियो में लगता है कि दोस्त हंसी मजाक रहे हैं, लेकिन बाद में बर्थडे बॉय नाराज दिखाई देता है और एक लड़का बेल्ट से मार रहे लड़को को रोकता है।
विज्ञापन
The boy was celebrating his birthday with his friends, then what happened to him? pic.twitter.com/URB6tzihnP
— Dr Priyanka (@Dr_Priyanka0) September 22, 2026
दुनिया की 5 सबसे खूंखार जनजातियां, एक लड़कियों की काट देती है होठ, इनके बारे में जानकर कांप जाएगी रूह
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि सभी खुले खेत में गाड़ी पर केक रखकर बर्थडे बॉय के जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। जैसे बर्थडे बॉय केक काटता है, उसका एक दोस्त बेल्ट निकालकर उसे पीटने लगता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घर बुलाता है, लेकिन परिवार की जिम्मेदारियां रोक लेती हैं कदम, बिहार के इस शख्स की कहानी नम कर देगी आंखें
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने बर्थडे बॉय के दोस्तों के इस अंदाज पर सवाल खड़े किए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि भाई का बर्थडे था या मार खाने की ट्रेनिंग चल रही थी? एक शख्स ने लिखा है, केक काटने गया था, बेल्ट खा आया। एक ने लिखा है कि यह दोस्त नहीं, बल्कि दुश्मन हैं।