फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video Man Tries to Recreate Dhoom Style Ends Up Falling Into a Drain

वायरल: जॉन अब्राहम बनने निकला था युवक, बाइक समेत नाले में जा गिरा, धूम मचाले का हुआ ऐसा हाल

Wed, 04 Nov 2026 11:55 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 04 Nov 2026 11:55 AM IST
सार
Register For Event

Viral Video: जॉन अब्राहम की फिल्म 'धूम' के गाने पर स्पोर्ट्स बाइक से स्वैग दिखा रहा एक युवक अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक समेत नाले में जा गिरा। वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।
 

विज्ञापन
Viral Video Man Tries to Recreate Dhoom Style Ends Up Falling Into a Drain
धूम मचाले की धुन पर बाइक लेकर निकला युवक - फोटो : एक्स@gharkekalesh

विस्तार

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग आजकल तरह-तरह के वीडियो बनाते हैं। कोई डांस करके लोगों का ध्यान खींचता है तो कोई फिल्मी स्टाइल में एंट्री मारकर खुद को हीरो दिखाने की कोशिश करता है। कई बार ऐसे वीडियो देखकर लोग तारीफ करते हैं, लेकिन कुछ लोगों के साथ ऐसा कांड हो जाता है कि उनका पूरा स्टाइल ही धरा रह जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर जॉन अब्राहम बनने निकला था, लेकिन अगले ही पल उसके साथ ऐसा कुछ हुआ कि सारी हीरोगिरी निकल गई।

विज्ञापन


बाइक पर सवार होकर दिखा रहा था स्वैग
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक गांव की संकरी सड़क पर काली स्पोर्ट्स बाइक लेकर आता है। आसपास हरियाली नजर आ रही है और सड़क भी काफी संकरी है। युवक बाइक चलाते हुए पूरे स्टाइल में कैमरे की तरफ बढ़ता है। वीडियो को और फिल्मी बनाने के लिए बैकग्राउंड में फिल्म 'धूम' का मशहूर गाना 'धूम मचाले' भी लगाया गया है। ऐसा लग रहा था जैसे कोई फिल्मी हीरो अपनी शानदार एंट्री मार रहा हो।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मजाक बना युवक का फिल्मी अंदाज
लेकिन युवक को शायद अंदाजा नहीं था कि अगले ही पल उसका यह फिल्मी अंदाज मजाक बन जाएगा। जैसे ही वह बाइक लेकर सड़क पर आगे बढ़ता है, अचानक मोड़ के पास उसका संतुलन बिगड़ जाता है। बाइक फिसल जाती है और युवक खुद को संभाल भी नहीं पाता। देखते ही देखते वह बाइक समेत सड़क किनारे बने पानी और कीचड़ से भरे नाले में जा गिरता है।


धूम मचाने निकला था, पानी में जा पहुंचा
बाइक के नाले में गिरते ही पानी उछल जाता है। कुछ देर पहले तक जो युवक बड़े स्वैग के साथ बाइक चला रहा था, वह अगले ही पल पानी और कीचड़ में नजर आता है। बैकग्राउंड में बज रहा धूम मचाले गाना और युवक का यह हाल वीडियो को और मजेदार बना देता है। वहीं, वीडियो रिकॉर्ड कर रहे उसके दोस्त भी यह नजारा देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाते।

लोग बोले- भाई ने तो वाटर राइड ही कर ली
यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। इसे देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं। कुछ यूजर्स युवक की तुलना जॉन अब्राहम से कर रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि भाई का धूम वाला अंदाज सीधे वाटर पार्क तक पहुंच गया। वहीं, कुछ लोग इसे सड़क पर स्टंट करने वालों के लिए सबक भी बता रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो के जरिए एक बात भी समझ आती है कि सड़क पर बाइक चलाते समय जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। फिल्मी स्टाइल में बाइक चलाना भले ही वीडियो में अच्छा लगे, लेकिन असल जिंदगी में ऐसा करना जोखिम भरा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed