फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Vaibhav Bais allegation on Youth Congress elections

सीजी न्यूज: वैभव बैस बोले- युवा कांग्रेस के चुनाव में फर्जी वोटर का उपयोग, ये लोकतंत्र का मजाक, दिखी ये कमी

Thu, 01 Oct 2026 12:33 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Thu, 01 Oct 2026 12:33 PM IST
सार
Register For Event

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता वैभव बैस ने आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हुए युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में बड़े पैमाने पर फर्जी वोटिंग का उपयोग किया गया है। कांग्रेस ने एक बार फिर लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है।

विज्ञापन
CG News: Vaibhav Bais allegation on Youth Congress elections
प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता वैभव बैस - फोटो : Amar ujala digital

विस्तार

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता वैभव बैस ने आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हुए युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में बड़े पैमाने पर फर्जी वोटिंग का उपयोग किया गया है। कांग्रेस ने एक बार फिर लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है। जिस पार्टी के नेता खुद चुनाव आयोग और ईवीएम पर सवाल उठाते हैं, उसी पार्टी के अंदर हुए चुनाव में फर्जी वोटरों का पकड़ा जाना कांग्रेस की दोहरी मानसिकता को उजागर करता है। 
विज्ञापन


उन्होंने पत्रकार वार्ता में आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता भी पहले से यह स्वीकार करते रहे हैं कि युवा कांग्रेस चुनाव में फर्जी वोटरों का उपयोग आम बात है। युवा कांग्रेस चुनाव में फर्जी आईडी से वोट डाले गए, कई बूथों पर एक ही व्यक्ति ने कई बार मतदान किया। सूची में ऐसे नाम शामिल थे जिनका संगठन से कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की जानकारी और संरक्षण में हुआ है, ताकि अपने चहेतों को जिताया जा सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह कृत्य न केवल युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ धोखा है, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया का भी अपमान है।
विज्ञापन


 चुनाव से पहले दिखी थी कांग्रेस की अंतर्कलह 
भाजयुमो प्रदेश प्रभारी बैस ने कहा कि युवा कांग्रेस चुनाव से पहले ही कांग्रेस की अंतर्कलह सामने आ गई थी, जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरोध में उनके ही विधायकों ने अपना प्रत्याशी उतार दिया। इससे स्पष्ट हो गया है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भूपेश बघेल का वर्चस्व खत्म हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए भी कई लोगों ने दावेदारी ठोक दी है, जो कांग्रेस के टुकड़ों में बंटे होने को दर्शाता है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज अपने पूरे कार्यकाल में अपनी कार्यकारिणी तक घोषित नहीं कर पाए और पुरानी कार्यकारिणी से ही पूरा कार्यकाल निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करेंगे फर्जीवाड़े को उजागर 
भाजयुमो प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा इस मुद्दे को लेकर प्रदेश भर में युवाओं के बीच जाएगा और कांग्रेस के इस फर्जीवाड़े को उजागर करेगा। उन्होंने कहा कि युवा अब जागरूक है और कांग्रेस की इस तरह की धांधली को बर्दाश्त नहीं करेगा। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी वासु शर्मा भी उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed