{"_id":"6a87ba63d487b6901b0560d7","slug":"india-s-bangladesh-tour-could-be-postponed-again-as-bcci-and-bcb-remain-in-talks-news-and-updates-2026-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"India tour of Bangladesh: बांग्लादेश की उम्मीदों को लगेगा झटका! टलेगा भारतीय टीम का दौरा? बीसीबी ने दिए संकेत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
India tour of Bangladesh: बांग्लादेश की उम्मीदों को लगेगा झटका! टलेगा भारतीय टीम का दौरा? बीसीबी ने दिए संकेत
Fri, 21 Aug 2026 08:09 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 21 Aug 2026 08:09 AM IST
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने इस बात के संकेत दिए हैं कि भारत का बांग्लादेश दौरा एक बार फिर टल सकता है। हालांकि, तमीम का कहना है कि इस सीरीज को लेकर दोनों क्रिकेट बोर्ड के बीच बातचीत जारी है।
विज्ञापन
भारत का बांग्लादेश दौरा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) एक बार फिर तगड़ा झटका दे सकता है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने इस बात के संकेत दिए हैं कि भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरा एक बार फिर टल सकता है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, तमीम का कहना है कि सीरीज को लेकर फिलहाल बीसीबी और बीसीसीआई के बीच बातचीत जारी है।
विज्ञापन
बीसीसीआई की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार
तय कार्यक्रम के अनुसार, भारत को पिछले साल अगस्त में बांग्लादेश का दौरा करना था, लेकिन इसे सितंबर 2026 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। बीसीबी ने जनवरी में बताया था कि भारतीय टीम ढाका और चट्टोग्राम में तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। हालांकि, इस दौरे को लेकर अब तक बीसीसीआई की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई।

दौरे को लेकर आश्वस्त तमीम
रिपोर्ट के मुताबिक, पहला वनडे तीन सितंबर से होना है। लेकिन इससे दो सप्ताह पहले तक इस बात पर संशय बना हुआ है कि सीरीज होगी भी या नहीं। ढाका में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तमीम ने एक आयु ग्रुप टूर्नामेंट, द गेम डवलेपमेंट ट्रॉफी की घोषणा की। बोर्ड ने टूर्नामेंट का कार्यक्रम भी जारी किया जिसके अनुसार सभी मुकाबले शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में 28 अगस्त से नौ सितंबर के बीच खेले जाएंगे।
जब यह पूछा गया कि क्या इस टूर्नामेंट का यह मतलब है कि भारत बांग्लादेश नहीं आएगा? इस पर तमीम ने कहा कि कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव हो सकता है। तमीम ने कहा, दोनों क्रिकेट बोर्ड इस सीरीज को लेकर चर्चा कर रहे हैं। इसकी तारीख में कुछ बदलाव हो सकता है। यह टूर्नामेंट मीरपुर में होना है, लेकिन इसे दो मिनट में बासुंधरा ग्राउंड में शिफ्ट किया जा सकता है। अगर भारत का दौरा फाइनल होता है तो हम उस हिसाब से शेड्यूल रखेंगे।

रिश्तों में आई थी खटास
भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्तों में उस समय खटास पैदा हो गई जब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मुस्तफिज़ुर रहमान को आईपीएल से बाहर कर दिया। इसके बाद अमीनुल इस्लाम की अगुआई वाली बीसीबी ने T20 विश्व कप के लिए टीम भेजने से इनकार कर दिया, जिसकी सह-मेजबानी भारत ने की थी। रिश्तों में सुधार तब आया जब बीसीबी के नए अध्यक्ष तमीम ने इस महीने की शुरुआत में भारत की यात्रा की। रिपोर्ट के मुताबिक वह बंगलूरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस गए थे।